Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, असल बात News  25 जून 2026 दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, संगठनों, कर्मचारियो...

Also Read



कोण्डागांव,

असल बात News

 25 जून 2026

दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, संगठनों, कर्मचारियों तथा विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वालों को विश्व दिव्यांग दिवस 03 दिसम्बर 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। इस संबंध में राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक 31 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in/   पर आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किये जाएंगे, जिनमें दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पुनर्वास, दक्षता विकास, रोजगार सृजन, सुगम्यता, अनुसंधान, खेल, कला, साहित्य तथा अन्य संबंधित क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान शामिल है। समाज कल्याण विभाग ने पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाईन आवेदन करने की अपील की है, ताकि उत्कृष्ट कार्याें को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा सके।