रायपुर,दुर्ग . असल बात news. राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि पूरे प्रदेश भर में 16 जून से नया शैक्षणिक शुरू हो रहा ...
रायपुर,दुर्ग .
असल बात news.
राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि पूरे प्रदेश भर में 16 जून से नया शैक्षणिक शुरू हो रहा है और इसके साथ स्कूल खुल जाएंगे. उन्होंने बताया कि हालांकि,प्रदेश के सभी पांचो संभाग में 30 जून से शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय और विभिन्न मंत्रीगण भी शामिल होंगे.उन्होंने कहा कि यह कहने का कोई औचित्य नहीं है कि शिक्षकों से पढाने की जगह जनगणना का काम लिया जा रहा है.जनगणना का कार्य गर्मियों में चल रहा था,तब स्कूलों में छुट्टियां थी.स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने शिक्षकों की बायोमैट्रिक अटेंडेंस ऑनलाइन हाजिरी के निर्णय को सही ठहराते हुए कहा कि हम अत्याधुनिक शिक्षा,ई क्लास,स्मार्ट क्लास की बात करते हैं,सभी डिपार्टमेंटस में बायोमेट्रिक अटेंडेंस लागू है,तो स्कूलों में यह सिस्टम क्यों नहीं लागू होना चाहिए.
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने रायपुर माना विमानतल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्तआशय की बातें कही है. उन्होंने कहा कि स्कूल डेढ़ महीने के बाद कल से शुरू हो रहा है. थोड़ी तैयारी के बाद 30 जून से शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम शुरू करेंगे. सभी संभाग में पांच स्थानों पर वृहत स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. हमारी तैयारी है की सलाह प्रवेश उत्सव के दिन बच्चों को यूनिफॉर्म में भी मिल जाए, किताबें भी मिल जाए और उनको वहां ऑन स्पॉट साइकिल भी मिल जाए. इससे निश्चित रूप से बच्चों का उत्साह बढ़ेगा. उन्होंने बताया कि अभी बच्चों की ड्रेस आ गई है.किताबें भी उपलब्ध है. हम पहले प्राथमिकता पूर्वक शासकीय स्कूलों के बच्चों को किताबें उपलब्ध कराएंगे फिर निजी स्कूलों तक किताबें वितरित की जाएगी.
उन्होंने एक सवाल पर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे विरोध करना है तो वह आज सनातन का विरोध कर रही है.मंत्रोच्चार होने से बच्चों में संस्कार आएगा,कोई कुरीति नहीं आएगी.मंत्रोच्चार होने का बच्चों में सकारात्मक प्रभाव ही पड़ेगा.उन्होंने कहा कि स्कूलों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत राजगीत होगा तो कांग्रेस को तो इसका स्वागत करना चाहिए.यह विरोध करके कांग्रेस आखिर क्या करना चाहती है, कि बच्चे राष्ट्रगान,राष्ट्रगीत और राजगीत के बारे में न जाने.
उन्होंने शिक्षकों के बायोमैट्रिक अटेंडेंस के संबंध में पूछे गए सवाल के उत्तर में कहा कि अब हम एआई को अपनाने की बात कर रहे हैं.अत्याधुनिक शिक्षा,ई क्लास,स्मार्ट क्लास की बात करते हैं,सभी के पास स्मार्टफोन है.सभी डिपार्टमेंटस में बायोमेट्रिक अटेंडेंस लागू है,तो स्कूलों में यह सिस्टम क्यों नहीं लागू होना चाहिए. हमने तो पिछले शैक्षणिक सत्र में ही पांच जिलों में इसकी शुरुआत की थी. और कहा था कि अगले शैक्षणिक सत्र से सभी जिलों में यह लागू किया जाएगा और सारे शिक्षकों को इससे जोड़ेंगे.
उन्होंने बताया कि डीपीआई और हमारे विभाग में तैयारी कर ली है कि आगामी 15 जुलाई तक 5000 शिक्षकों को नई भर्ती क़र ली जाएगी.




"
"
" alt="" />
" alt="" />


