कोरबा . असल बात news. छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा में बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित लोकमाता देवी ...
कोरबा .
असल बात news.
छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा में बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार व अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि,अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित हुए। इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


