रायपुर . असल बात news. 21 जून 2026. नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा 12 वें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस,के अवसर पर निगम मुख्यालय नवा रायपुर ...
रायपुर .
असल बात news.
21 जून 2026.
नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा 12 वें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस,के अवसर पर निगम मुख्यालय नवा रायपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया. निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने इसमें मुख्य रूप से हिस्सा लिया।इस अवसर पर उन्होंने आम लोगों को योग से जुड़ने और नियमित योग करने का आह्वान करते हुए कहा कि योग के माध्यम से बढ़ती उम्र में भी शारिरिक फिटनेश,मानसिक संतुलन,सक्रिय जीवनशैली और जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने में सहायता मिलती है.
कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष के साथ निगम के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों ने योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। योगाचार्य जितेन्द्र कुमार अग्रवाल, डिप्टी एजीएम नान द्वारा योग प्रशिक्षण प्रदान किया गया।श्री संजय श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को सबोधित करते हुए आगे कहा कि यह दिन लोगों के बीच योग का महत्व और लोगों के बीच जागरूगता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। योग दिवस का उद्देश्य सभी लोगों को योग से जोड़ना और उन्हें स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित करना है।
निगम अध्यक्ष ने बताया कि भारत के यशवस्वी प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी जी ने सन् 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था तब से ही प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग दिवस हर साल अलग-अलग थीम पर मनाया जाता है। 12 वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का थीम योग फॉर हेल्दी एजिंग रखा गया है। इस थीम का मुुख्य उददेश्य बढती उम्र में भी योग के माध्यम शारिरिक फिटनेश, मानसिक संतुलन, सक्रिय जीवनशैली और बेहतर जीवन गुणवत्ता को बढावा देना है। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि योग केवल युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि बढ़ती उम्र में भी बेहतर स्वास्थ, सक्रिय जीवनशैली और आत्मनिर्भरता बनाए रखने का जरिया है।
कार्यक्रम में निगम मुख्यालय के राजेश सिसोदिया, कार्यपालन संचालक वित्त, संदीप अग्रवाल, कंपनी सचिव, महेन्द्र साहू, एजीएम, मनोज वर्मा, गिरीश शर्मा, नंदकिशोर मिश्रा, यू. सुर्दशन, मनहरण यादव, पुनित यादव, दिवाकर राव कदम एवं निगम मुख्यालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की सहभागिता रही।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


