Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सांसद विजय बघेल को छत्तीसगढ़ स्टेट रोल बाल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पद की फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई,एसोसिएशन की वार्षिक बैठक,सिर्फ प्रदेश सचिव को छोड़कर सारे पदाधिकारियों को किया गया रिपीट, इस साल अधिक से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर जोर

भिलाई,दुर्ग  . असल बात news.   दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल को छत्तीसगढ़ स्टेट रोल बाल एसोसिएशन का फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुन...

Also Read



भिलाई,दुर्ग  .

असल बात news.  

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल को छत्तीसगढ़ स्टेट रोल बाल एसोसिएशन का फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है.एसोसिएशन की आज वार्षिक बैठक हुई,जिसमें सर्वसम्मति से इसका निर्णय लेते हुए सांसद विजय बघेल को फिर से इस पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है.इसमें लिए गए निर्णय के अनुसार  सिर्फ प्रदेश सचिव को छोड़कर सारे पदाधिकारियों को रिपीट कर दिया गया है.बैठक में राज्य में रोल बॉल की इस साल अधिक से अधिक  प्रतियोगिताएं आयोजित करने के बारे में विचार विमर्श किया गया और रणनीति बनाई गई.बैठक में पूरे प्रदेश भर के पदाधिकारी उपस्थित थे.

संगठन के वार्षिक बैठक की सांसद विजय बघेल ने अध्यक्षता की. इसमें संगठन के रायगढ़,बलौदाबाजार, रायपुर,दुर्ग,राजनांदगांव,मुंगेली,कोरबा इत्यादि जिलों से पदाधिकारीगण तथा स्टेट कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे. बैठक में सर्वप्रथम रोल बाल खेल को बढ़ावा देने के बारे में चर्चा की गई. तथा इसकी प्रतियोगिताएं सभी जिलों में निरंतर आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसके साथ राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी. वही इस प्रस्ताव को भी सरस्वती से पास किया गया कि पूरे प्रदेश भर के खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और सभी जिलों में जुलाई का एक गठित कर उसे मजबूत बनाने के लिए काम करते हुए जिम्मेदारी सापी गई है. इसके लिए प्रभारी का चयन भी किया गया है. संगठन के प्रदेश सचिव के जिम्मेदारी अब आबिद साबरी को सौंप दी गई है.

संगठन में पारदर्शी दृष्टिकोण के साथ काम करने के लिए एक्जाइ चयन समिति का गठन किया गया है. वहीं प्रत्येक जिलों में रोल बाल की खेल प्रतियोगिताओं के आगे के लिए समन्वय बनाने प्रदेश उपाध्यक्ष करम जीत सिंह बेदी को अधिकृत किया गया है. बैठक में संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. सर्वसम्मति से चुने गए सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल आगामी एक वर्ष तक निर्धारित किया गया है.

बैठक में सर्वश्री करमजीत सिंह बेदी, अर्चना कौर गिरीश शुक्ला सचिन मसीह आलोक गुप्ता विनोद अग्रवाल रामानुज रामनाथ रजक आशीष शर्मा विक्रम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण थे.