Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने शहीद और नक्सल पीड़ित परिवारों से की आत्मीय मुलाकात,जिले के शहीद परिवारों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों के सदस्यों से किया संवाद

 कवर्धा,असल बात अनुकंपा नियुक्ति, शिक्षा, सहायता राशि सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा रायपुर, / उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन एवं ज...

Also Read

 कवर्धा,असल बात




अनुकंपा नियुक्ति, शिक्षा, सहायता राशि सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

रायपुर, / उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं नारायणपुर विधायक श्री केदार कश्यप ने शनिवार को नारायणपुर के जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के शहीद परिवारों तथा नक्सल पीड़ित परिवारों के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनी। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने परिवारों को शासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शहीदों का सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास और कल्याण के लिए राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।


             बैठक के दौरान परिवारों के साथ अनुकंपा नियुक्ति, बच्चों की शिक्षा, सहायता राशि, पुनर्वास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहीद एवं नक्सल पीड़ित परिवारों से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें शासन की प्रत्येक पात्र योजना का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए।

        

          वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि शहीद परिवारों और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों का सम्मान और उनका कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। शहीद एवं नक्सल पीड़ित पात्र परिवारों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब शांति, विकास और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण है। आज लोग बस्तर और उसकी कहानियों को जानने के लिए आतुर हैं डर और हिंसा के दौर के खत्म होने के साथ बस्तर भी अब तेजी से प्रगति करेगा।


         इस दौरान पीड़ित परिवारों ने अपना दर्द बयां किया, इस दौरान पीड़ित परिवारों के आँसूं छलक पड़े, इस दर्द को सुनकर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के भी आंसू निकल गए। किसी के पिता, किसी के भाई किसी के पति को माओवादियों ने अपनी क्रूरता का शिकार बनाया था। नक्सल मोर्चे पर शौर्य का प्रदर्शन कर घायल होने वाले पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने भी नक्सल मुठभेड़ और आईईडी ब्लास्ट में अपने अनुभवों के संबंध में भी बताया।


नक्सल पीड़ित सोनाय बाई को मिला नियुक्ति प्रमाण पत्र

      नक्सल हिंसा से पीड़ित नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड के सबसे सुदूर वनांचल ग्राम हांदावाड़ा की निवासी श्रीमती सोनाय बाई नेताम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हांदावाड़ा में ही नियुक्ति के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया एवं उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रदान की।


       इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारिता संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, ओरछा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री मंगलूराम नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री इंद्र प्रसाद बघेल, छोटे डोंगर सरपंच श्रीमती संध्या पवार, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी., पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रॉबिन्सन गुरिया सहित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

असल बात,न्यूज