Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


डॉ. विकास शर्मा का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा

भिलाई,असल बात मानव स्वास्थ्य एवं सेलुलर मेटाबॉलिक साइंस के क्षेत्र में जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए “ Longest Awareness Lesson...

Also Read

भिलाई,असल बात


मानव स्वास्थ्य एवं सेलुलर मेटाबॉलिक साइंस के क्षेत्र में जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए “ Longest Awareness Lesson Delivered on Human Healthand Cellular Metabolic Science” शीर्षक के अंतर्गत डॉ. विकास शर्मा का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा।

यह प्रयास 20 से 21 जून 2026 को होटल अमित पार्क सुपेला भिलाई में प्रातः 3:00 से होगा। जिसमें एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकृत प्रतिनिधि श्री कृष्ण कुमार गुप्ता उपस्थित रहेगे।

अधिकृत प्रतिनिधि श्री कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की दिशा में डॉ. विकास शर्मा का कार्य अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिली है।

दो दिवसीय सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक,शिक्षाविद, समाजसेवी एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े लोग उपस्थित रहेंगे। यह सम्मान

न केवल डॉ. विकास शर्मा की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

श्री कृष्ण कुमार गुप्ता अधिकृत प्रतिनिधि एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स डॉ. विकास शर्मा

असल बात,न्यूज