कल्याण महाविद्यालय संचालन समिति को लीज नवीनीकरण का पिछली बाऱ लगभग एक करोड़ 47 लाख रुपए जमा करना पड़ा था, इस बार भूमि प्रीमियम की सिर्फ 10% र...
कल्याण महाविद्यालय संचालन समिति को लीज नवीनीकरण का पिछली बाऱ लगभग एक करोड़ 47 लाख रुपए जमा करना पड़ा था, इस बार भूमि प्रीमियम की सिर्फ 10% राशि से हो जाएगा लीज नवीनीकरण ....,सांसद विजय बघेल के प्रति व्यक्त किया आभार
भिलाई,दुर्ग .
असल बात न्यूज़ .
कल्याण महाविद्यालय संचालन समिति को लीज नवीनीकरण के लिए पिछली बाऱ लगभग एक करोड़ 47 लाख रुपए जमा करना पड़ा था,अब इस बार उनके इस लीज नवीनीकरण का काम,नई नवीनीकरण की तारीख के भू प्रीमियम की सिर्फ 10% की राशि से हो जाने की संभावना है.सेल की लीज/सब लीज नवीनीकरण की नई पॉलिसी आ गई है,जिसमें ऐसी कई बड़ी छूट की घोषणा की गई है.इसमें जन कल्याण के कार्यों में लगी संस्थाओ को तो और बड़ी छूट देने की घोषणा की गई है.यह उल्लेखनीय है कि यहां ऐसी बड़ी संख्या में सामाजिक,शैक्षणिक और धार्मिक संस्थाएं हैं जोकि जन कल्याण के कार्यक्रमों के संचालन में लगी हुई है,अब इन संस्थाओं की भूमि का लीज/सब लीज एलॉटमेंट तो मात्र एक रू की टोकन राशि पर ही हो जाएगा.नई पॉलिसी से इन सबको बड़ी राहत मिलने जा रही है.सेल के द्वारा इस रियायत की घोषणा की खबर फैलने के बाद यहां दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल को बधाइयां देने का ताँता लग रहा है.उल्लेखनीय है कि टाउनशिप क्षेत्र में पिछले वर्षों के दौरान लीज एलॉटमेंट,रिटेंशन, लाइसेंस नवीनीकरण की राशि में कई गुना वृद्धि कर देने से भारी आक्रोश पनप रहा था.सांसद विजय बघेल के द्वारा इस समस्या के निराकरण के लिए इस्पात मंत्रालय से लेकर दिल्ली में उच्च स्तर पर लगातार प्रयास किया गया.और अब प्रॉब्लम के सॉल्यूशन का आदेश आ गया है.
छत्तीसगढ़ कल्याण समिति जिसके द्वारा भिलाई में प्रतिष्ठित कल्याण महाविद्यालय का भी संचालन किया जाता है के प्रतिनिधियों ने आज सांसद विजय बघेल से मुलाकात की और लीज नवीनीकरण की राशि के युक्तियुक्तकरण के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया.इस महाविद्यालय के संचालन के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के माध्यम से लगभग वर्ष 1962 में जमीन आवंटित हुई थी.पहले वर्ष 1993 में इसकी लीज समाप्त हो गई थी तब इस संस्था को लीज नवीनीकरण के लिए लगभग एक करोड़ 47 लाख रुपए जमा करना पड़ा था. इतनी भारी राशि थी तो इसको जमा करने में भी कई वर्षों की देरी हुई. काफी बड़ी राशि की वजह से जिसका भुगतान वर्ष 1993 में करना था,उसे वर्ष 2000 में जमा किया जा सका था.बीच में उम्मीद थी कि,कहीं से कुछ राहत मिल जाएगी.कोई उम्मीद की किरण निकलेगी और राहत दिला देगी.लेकिन तब ऐसा कुछ नहीं हुआ था और कॉलेज संचालन समिति को वह बड़ी राशि जमा करना पड़ा था. अब दिसंबर 2025 में इसकी लीज की अवधि फिर खत्म हो गई है जिसका नवीनीकरण करना है. सेल की नई पॉलिसी के अनुसार लीज की राशि जमा करना पड़ा तो कल्याण महाविद्यालय प्रबंधन समिति को अब सिर्फ नाम मात्र की राशि जमा करनी होगी.इसके लिए,उसे,उसके भूमि के प्रीमियर की सिर्फ 10% राशि ही जमा करनी होगी. मतलब अब उसे बहुत बड़ी छूट मिलने जा रही है और उसका काम बहुत कम राशि में हो जाने वाला है.महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कहा यह छूट मिल गई तो जो राशि बचेगी तो उससे, आगे महाविद्यालय के नई आधुनिक उपकारणों,सुविधाओं को उपलब्ध कराने, विस्तार का काम किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री पूर्णेन्दु देवदास,सचिव श्री जे एल सोनी,सहसचिव श्री रिखी क्षत्रिय, सदस्य श्री रमेश कांत सिन्हा,ऋषिकेश सिन्हा और प्राचार्य डॉक्टर विनय शर्मा ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात की और लीज में छूट के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया.
भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में कई सारी सामाजिक,धार्मिक,चैरिटेबल तथा जन कल्याण संस्थाओं को भी पिछले वर्षों में लीज/सब लीज के नवीनीकरण के लिए बड़ी राशि का भुगतान करना पड़ा था,और इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि यह राशि,करोडों रुपए तक में पहुंच जा रही थी.अब उनके लीज का नवीनीकरण तो मात्र एक रू की टोकन राशि पर ही हो जाने वाला है.बताया जा रहा है कि,यह राशि तो उतनी है जब सेल के द्वारा अपने शुरुआती समय में एक रू के दर पर लीज एलॉटमेंट किया जाता था.अब इन संस्थाओं को फिर से उसी दर पर लीज अलॉटमेंट किया जाने लगेगा.ऐसे में इन संस्थाओं को कितनी खुशी हो रही होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.
उल्लेखनीय है कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के द्वारा इस मुद्दे के निराकरण तथा लीज की राशि के युक्तियुक्तकरण करने के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाई जाती रही है और उन्होंने,दिल्ली स्तर पर इस्पात मंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं से इस मुद्दे पर चर्चा की तथा इस्पात मंत्रालय का इस ओर बार -बार ध्यान आकर्षित कराया.अब इस मुद्दे का काफी कुछ निराकरण हो गया है तो सांसद विजय बघेल को भी बधाइयां देने लोगों की भीड़ लग रही है.



"
"
" alt="" />
" alt="" />


