भिलाई,दुर्ग . असल बात news. थाना छावनी क्षेत्र स्थित कैरम सेंटर के हत्या के प्रयास एवं मारपीट के प्रकरण में कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार ...
भिलाई,दुर्ग .
असल बात news.
थाना छावनी क्षेत्र स्थित कैरम सेंटर के हत्या के प्रयास एवं मारपीट के प्रकरण में कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अब इसमें फरार 06 आरोपियों तथा 02 अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहां,मामूली विवाद पर या घटना हुई थी,जिसमें आरोपियों के द्वारा एकजुट होकर गाली-गलौज, मारपीट तथा गला दबाकर गंभीर चोट पहुंचाने की घटना को अंजाम दिया गया था।प्रकरण में पूर्व में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है, शेष फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी कर कार्रवाई की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पिछले 7 अप्रैल की घटना है जिसमें प्रार्थी मोहम्मद वसीम द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अयाज अहमद सिद्दीकी के कैरम सेंटर पर, अहमद नगर कैम्प-02 भिलाई में बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा सिगरेट मांगे जाने पर दुकान संचालक से मांगने की बात कहने पर विवाद उत्पन्न हो गया। संबंधित व्यक्ति ने अपने साथियों को बुलाकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की।
रिपोर्ट पर थाना छावनी में धारा 296, 351(3), 118(1), 109, 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा हत्या करने की नियत से गला दबाने एवं नुकीली वस्तु से प्रहार कर चोट पहुंचाने के तथ्य सामने आए। प्रकरण में पूर्व में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। शेष फरार आरोपियों एवं अपचारी बालकों की लगातार तलाश कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। तत्पश्चात विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
▪️ आरोपी
1. शहनवाज कुरैशी उर्फ शानु उर्फ अण्डा, उम्र 23 वर्ष, निवासी कैम्प-02 भिलाई।
2. शेख अनिस, उम्र 39 वर्ष, निवासी कैम्प-02 भिलाई।
3. मोहम्मद जाकिर, उम्र 23 वर्ष, निवासी कैम्प-02 भिलाई।
4. शोएब अख्तर, उम्र 23 वर्ष, निवासी कैम्प-02 भिलाई।
5. मोहम्मद अली उर्फ लल्लू कुरैशी उर्फ पप्पू कुरैशी, उम्र 36 वर्ष, निवासी कैम्प-02 भिलाई।
6. गौरव चौधरी उर्फ उल्लू, उम्र 19 वर्ष, निवासी कैम्प-02 भिलाई।
7. दो विधि-विरुद्ध बालक।
उक्त कार्रवाई में सउनि दिनेश कुमार सिंह, आरक्षक विकास सिंह, आरक्षक संदीप सिंह तथा थाना छावनी पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
जिला पुलिस के द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के विवाद या तनाव की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। जनसहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


