Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अन्ना रेड्डी सट्टा ऐप का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा; कई अहम दस्तावेज बरामद

  दुर्ग। जिले में पुलिस ने ऑनलाइन जुआ और सट्टा संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई के खुर्सीपार स्थित आईटीआई मैदान क्षेत्र से तीन य...

Also Read

 दुर्ग। जिले में पुलिस ने ऑनलाइन जुआ और सट्टा संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई के खुर्सीपार स्थित आईटीआई मैदान क्षेत्र से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी “अन्ना रेड्डी” नामक ऑनलाइन बेटिंग एप्लीकेशन के जरिए अवैध सट्टा संचालन और वित्तीय लेन-देन में शामिल थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं।



3 आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भिलाई निवासी अजय कुमार मिश्रा, करण कुमार सिंह और बिहार निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान तीनों ने ऑनलाइन सट्टा संचालन और अवैध वित्तीय लेन-देन में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

रांची से भी जुड़ रहे तार

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आईपीएल सीजन के दौरान झारखंड के रांची में रहकर भी ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। पुलिस को इस दौरान उनकी गतिविधियों से जुड़े डिजिटल और वित्तीय साक्ष्य भी मिले हैं।

गरीबों को लालच देकर खुलवाते थे खाते

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को पैसे का लालच देकर उनके नाम पर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाते थे। इसके बाद इन खातों का उपयोग अवैध सट्टा और जुआ से प्राप्त रकम को ट्रांसफर, छिपाने और निकासी के लिए किया जाता था।

इनसे जुड़े नेटवर्क में कई बैंक खातों, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल नंबर और सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि लेन-देन को ट्रेस करना मुश्किल हो सके।

भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 62 पासबुक, 81 एटीएम कार्ड, 5 चेकबुक, 13 मोबाइल फोन और 11 सिम कार्ड जब्त किए हैं।

मामला दर्ज, जांच जारी

इस मामले में खुर्सीपार थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2), 318(3), 318(4), 319 तथा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 5, 6 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि बरामद डिजिटल उपकरणों और बैंक खातों की तकनीकी व वित्तीय जांच जारी है, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।