*बुद्धिजीवियों से संवाद कर विकास, सुशासन और विकसित भारत-2047 के संकल्प पर हुई सार्थक चर्चा *चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, चार्टर्ड अकाउं...
*बुद्धिजीवियों से संवाद कर विकास, सुशासन और विकसित भारत-2047 के संकल्प पर हुई सार्थक चर्चा
*चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, समाजसेवियों, व्यापारियों एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों से विधायक पुरंदर मिश्रा ने की आत्मीय मुलाकात
रायपुर।
असल बात news.
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी “विशेष संपर्क अभियान” एवं “बुद्धिजीवी संपर्क अभियान” के अंतर्गत रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने भाजपा शंकर नगर मंडल के विभिन्न वार्डों का व्यापक दौरा कर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, बुद्धिजीवी वर्ग एवं प्रतिष्ठित नागरिकों से उनके निवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की।
इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने सभी प्रबुद्धजनों को शाल, श्रीफल एवं भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रसाद भेंट कर सम्मानित किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकसित भारत के संकल्प, सामाजिक समरसता, सुशासन, आत्मनिर्भर भारत और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के विचार, अनुभव एवं सुझाव किसी भी क्षेत्र के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारतीय जनता पार्टी सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद स्थापित कर जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सामाजिक सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
*शंकर नगर वार्ड में प्रबुद्धजनों से संवाद
अभियान के तहत शंकर नगर वार्ड में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर श्री एन.सी. मोरियानी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ. जयेश कांवड़िया एवं समाजसेविका श्रीमती शीला प्रजापति से भेंट कर विभिन्न समसामयिक एवं विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री राजेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।
*काली माता वार्ड में विकास एवं जनसरोकारों पर हुई चर्चा
काली माता वार्ड में विधायक श्री मिश्रा ने सेवानिवृत्त अधिकारी श्री एम.एल. गवले, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी श्री गंगाराव इंग्लेकर, अधिवक्ता श्री डी.डी. ढगे एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमित शास्त्री से मुलाकात कर जनहित, सामाजिक विकास एवं क्षेत्रीय समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं प्रभारी श्रीमती साधना प्रमोद साहू उपस्थित रहीं।
*गुरु गोविंद सिंह वार्ड में विशेषज्ञों से लिया सुझाव
गुरु गोविंद सिंह वार्ड में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने समाजसेवी श्री राजू गुप्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री राकेश सिन्हा, अधिवक्ता श्री प्रद्युम्न बेहरा एवं शिक्षक श्री सुखचंद वर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र एवं देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं प्रभारी श्री कैलाश बेहरा उपस्थित रहे।
*पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में व्यापारियों एवं समाजसेवियों से संवाद
पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में विधायक श्री मिश्रा ने समाजसेवी श्री सतीश मिश्रा, व्यापारी प्रतिनिधि श्री प्रभात आचार्य, अधिवक्ता श्री सौरभ दास, श्री जवाहर मिश्रा एवं श्री सूर्यकांत कश्यप से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास, जनसुविधाओं एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर छाया पार्षद एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री ज्ञानचंद चौधरी उपस्थित थे।
*विकसित भारत-2047 और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ विचार-विमर्श
मुलाकात के दौरान विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत संरचना विकास एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और इसके लिए समाज के बुद्धिजीवी वर्ग का मार्गदर्शन एवं सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
इस दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक समरसता, नागरिक सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने सभी सुझावों का स्वागत करते हुए उन्हें प्राथमिकता के साथ जनहित में आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया।
*भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय सहभागिता
इस व्यापक जनसंपर्क एवं बुद्धिजीवी संपर्क अभियान में भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष एवं शंकर नगर मंडल प्रभारी श्री अकबर अली, श्री सतीश छुगानी, मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रजापति, जिला मंत्री श्रीमती अर्चना हुँकरे, श्री सुधीर चौबे, श्री हरवंश वर्मा सहित समस्त पार्षद, छाया पार्षद, मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।






"
"
" alt="" />
" alt="" />


