Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


फरसगांव में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' थीम के साथ स्वास्थ्य एवं जागरूकता का दिया संदेश

कोण्डागांव, असल बात News 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत फरसगांव के नवीन सभा कक्ष में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आय...

Also Read





कोण्डागांव,

असल बात News

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत फरसगांव के नवीन सभा कक्ष में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मानकू नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


इस अवसर पर एसडीएम फरसगांव श्री अश्वन कुमार पुसाम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मयंक कुमार बसन्तवानी, श्री टी.एल. नाग, योग साधक श्री योगेश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन एवं जन-जागरूकता का संदेश दिया।


इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" रही, जो जीवन के प्रत्येक पड़ाव में स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित रहने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो शरीर को निरोग, मन को प्रसन्न तथा जीवन को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नियमित रूप से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।