Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


"स्मार्ट पुलिसिंग की ओर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह का बड़ा कदम,120 विवेचकों को वितरण किया गया,अत्याधुनिक Mobile Data Terminal"( स्मार्ट मोबाइल फोन)

कवर्धा,असल बात "अब और तेज व प्रभावी होगी अपराध विवेचना, डिजिटल तकनीक से लैस हुए कबीरधाम पुलिस के विवेचक" अपराध विवेचना को अधिक वैज...

Also Read

कवर्धा,असल बात




"अब और तेज व प्रभावी होगी अपराध विवेचना, डिजिटल तकनीक से लैस हुए कबीरधाम पुलिस के विवेचक"

अपराध विवेचना को अधिक वैज्ञानिक, त्वरित, पारदर्शी एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, सेक्टर-19, नवा रायपुर-अटल नगर द्वारा ASUMP Scheme AAP 2025-26 (Main/Special Plan) के अंतर्गत अपराध विवेचना कार्य हेतु Mobile Data Terminal (स्मार्ट मोबाइल फोन) का आबंटन किया गया है। इसी क्रम में जिला कबीरधाम को कुल 120 Mobile Data Terminal प्राप्त हुए हैं, जिनमें 20 निरीक्षक, 38 उप निरीक्षक एवं 62 सहायक उप निरीक्षक स्तर के विवेचकों के लिए डिवाइस शामिल हैं।


आज दिनांक-27.06.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम में आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा विवेचकों को Mobile Data Terminal वितरित किए गए।


इस अवसर पर अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि इन अत्याधुनिक डिवाइसों के माध्यम से विवेचकों को घटनास्थल से ही डिजिटल माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने, ऑनलाइन रिकॉर्ड एवं दस्तावेजों तक त्वरित पहुंच बनाने, विभिन्न पुलिस एप्लीकेशनों के प्रभावी उपयोग, साक्ष्यों के डिजिटल संधारण तथा विवेचना संबंधी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करने में महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त होगी।इससे विवेचना की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ अपराधों के शीघ्र निराकरण एवं नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में भी उल्लेखनीय सहायता मिलेगी।


कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा सभी विवेचकों को Mobile Data Terminal( स्मार्ट मोबाइल फोन) के सुरक्षित, उत्तरदायित्वपूर्ण एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा तकनीक आधारित पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।


*पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह*"आधुनिक तकनीक प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला है। Mobile Data Terminal से हमारे विवेचक घटनास्थल से ही त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर सकेंगे। इससे अपराध अनुसंधान की गति और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होगी तथा पारदर्शी, जवाबदेह एवं नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी। कबीरधाम पुलिस तकनीक के समुचित उपयोग के माध्यम से जनता को त्वरित एवं उत्कृष्ट पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है।

असल बात,न्यूज