Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेत और गिट्टी से भरे 11 हाइवा जब्त, खनन माफियाओं में हड़कंप

  आरंग: खनिज विभाग ने आरंग में अवैध रूप से चल रहे रेत और मुरूम के काले कारोबार पर एक बार फिर जोरदार प्रहार किया है। कलेक्टर के सख्त निर्देश...

Also Read

 आरंग: खनिज विभाग ने आरंग में अवैध रूप से चल रहे रेत और मुरूम के काले कारोबार पर एक बार फिर जोरदार प्रहार किया है। कलेक्टर के सख्त निर्देश और विभाग के आला अधिकारियों की रणनीति के तहत, खनिज विभाग की टीम ने रात भर सघन जांच अभियान चलाकर अवैध परिवहन में लगे 11 हाइवा वाहनों को जब्त किया है। इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के माफियाओं में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, खनिज प्रशासन के उप संचालक राजेश मालवे के निर्देश एवं सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने आरंग और आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी की थी। जांच के दौरान रेत से लदे 10 हाइवा और गिट्टी से लदे 1 हाइवा को रोका गया। जब वाहन चालकों से रॉयल्टी पर्ची या खनिज परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके।

11 हाइवा को किया गया जब्त

अवैध परिवहन की पुष्टि होने के बाद, खनिज विभाग की टीम ने तुरंत सभी 11 हाइवा वाहनों को जब्त कर लिया। वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए इन वाहनों को सुरक्षा के लिहाज से आरंग और गिधपुरी पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। विभाग द्वारा इन वाहन स्वामियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ खनिज (उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण) नियम के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




कार्रवाई दल में ये रहे शामिल

इस पूरी रात चली मैराथन कार्रवाई को अंजाम देने में खनिज विभाग की जमीनी टीम की अहम भूमिका रही। टीम का नेतृत्व खनिज निरीक्षक प्रिया सिन्हा और सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा ने किया। वहीं मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभालने वालों में सिपाही संतोष पवार सहित सैनिक लुकेश वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, दयाराम साहू और लीलेश्वर मानिकपुरी शामिल थे।

बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अवैध खनन

स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक दावों के अनुसार, आरंग क्षेत्र में खनिज विभाग द्वारा लगातार की जा रही इस तरह की औचक कार्रवाई से रेत और मुरूम के अवैध उत्खनन व परिवहन पर काफी हद तक लगाम लगी है। अधिकारियों का साफ कहना है कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी तरह के अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।