▪️ आरोपी द्वारा सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्य किए जाने पर शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।* ▪️...
▪️ आरोपी द्वारा सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्य किए जाने पर शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।*
▪️ पुलिस टीम की सतर्कता एवं त्वरित घेराबंदी कार्रवाई से आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
भिलाई .
असल बात news.
वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को हथियार लेकर सार्वजनिक स्थल पर राहगीरों को भयभीत करने के आरोप में पकड़ा गया है. आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार बरामद किया गया. आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना वैशाली नगर पुलिस को मुखबिर से आज सूचना प्राप्त हुई कि कचरा भट्टी, जवाहर नगर के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों एवं आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम के पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ पर उसने अपना नाम शेख सलीम, उम्र 19 वर्ष, निवासी घासीदास नगर, जामुल के पीछे, भिलाई बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नग धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना वैशाली नगर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम द्वारा सूचना का त्वरित सत्यापन कर प्रभावी घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में भूमिका रही ।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
आम नागरिक किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध हथियार रखने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। जनसहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


