Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


RCB से भिड़ंत के लिए रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस, एयरपोर्ट पर पसंदीदा खिलाड़ियों की झलक पाने उमड़ा फैंस का हुजूम

  रायपुर। आईपीएल 2026 के तहत 10 मई को होने वाले बड़े मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की टीम राजधानी रायपुर पहुंच गई है। टीम के रायपुर पहु...

Also Read

 रायपुर। आईपीएल 2026 के तहत 10 मई को होने वाले बड़े मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की टीम राजधानी रायपुर पहुंच गई है। टीम के रायपुर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर क्रिकेट फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए काफी उत्साहित नजर आए।

टीम के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ी रायपुर पहुंचे। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर जबरदस्त माहौल देखने को मिला, जहां फैंस ने जमकर नारेबाजी की और खिलाड़ियों का स्वागत किया।

रायपुर बना RCB का दूसरा होम ग्राउंड

बता दें कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस सीजन के लिए अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है और यहां आईपीएल 2026 के दो अहम मुकाबले खेले जाएंगे। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच भिड़ंत होगी, जबकि 13 मई को आरसीबी का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। खास बात यह है कि इस बार आरसीबी अपने घरेलू मुकाबले रायपुर में खेलेगी, जो पहली बार हो रहा है।

मुकाबले के लिए शुरू हो चुकी है टिकट बुकिंग

गौरतलब है कि मैच के टिकट RCB की आधिकारिक वेबसाइट shop.royalchallengers.com पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। टिकट की कीमत ₹2,500 से शुरू होकर ₹8,000 या उससे अधिक (VIP/कॉर्पोरेट) तक रखी गई है। 10 मई के मैच के टिकट तेजी से बिक रहे हैं, जबकि 13 मई के मुकाबले के लिए बुकिंग 4 मई से शुरू हो चुकी है।

10वीं और 12वीं बोर्ड के मेधावी छात्रों को दिखाया जाएगा मैच

इस आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने भी खास पहल की है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में आने वाले मेधावी छात्रों को 10 मई का मैच मुफ्त में दिखाने का फैसला लिया गया है।

स्टेडियम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजा

स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों और अन्य आधुनिक सुविधाओं के साथ मैदान को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि मैच के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो। आयोजकों और सुरक्षा एजेंसियों ने दर्शकों से अपील की है कि वे सिर्फ जरूरी सामान लेकर ही स्टेडियम पहुंचें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें।




QR कोड से मिलेगी स्टेडियम में एंट्री

मैच के लिए इस बार डिजिटल M-टिकट जारी किए जाएंगे, जिन्हें फिजिकल टिकट में बदलने की जरूरत नहीं होगी। दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश के लिए QR कोड का उपयोग करना होगा, जो मैच वाले दिन गेट खुलने से कुछ समय पहले ही एक्टिव किया जाएगा। इससे पहले QR कोड एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। आयोजकों के मुताबिक, यह नई व्यवस्था सुरक्षा को मजबूत करने और फर्जी एंट्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से लागू की गई है।

केवल एक बार ही ट्रांसफर की जा सकेगी M-टिकट

जानकारी के अनुसार, हर M-टिकट को सिर्फ एक बार ही ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसके बाद उसे किसी अन्य व्यक्ति को आगे ट्रांसफर या फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा। टिकट ट्रांसफर करते समय यूजर को रिसीवर का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। जैसे ही ट्रांसफर कंफर्म होगा, पुराने यूजर की एक्सेस तुरंत समाप्त हो जाएगी। नया यूजर वेबसाइट या ऐप में लॉगिन कर टिकट को एक्सेस कर सकेगा। आयोजकों के मुताबिक, इस सिस्टम को विशेष रूप से ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से लागू किया गया है।

गेट खुलने का समय और एंट्री सिस्टम

स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खोल दिए जाएंगे। दर्शकों को अपने टिकट पर दिए गए गेट नंबर के अनुसार ही प्रवेश करना होगा। गेट से जुड़ी सभी जानकारी टिकट पर उपलब्ध रहेगी। मैच के दौरान दोबारा एंट्री (Re-entry) की अनुमति नहीं होगी। वहीं, 2 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट अनिवार्य रहेगा। एक मोबाइल नंबर से अधिकतम चार टिकट ही खरीदे जा सकेंगे। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे मैच के दिन समय से पहले स्टेडियम पहुंचें और QR कोड एक्टिव होने के बाद ही एंट्री के लिए तैयार रहें।

रायपुर में होने वाले इन मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और शहर पूरी तरह से क्रिकेट के रंग में रंग चुका है।