Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रायपुर में मॉल के अवैध रास्ते को लेकर सियासी घमासान, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने किया विरोध, PWD अधिकारी पर FIR की मांग

  रायपुर। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजन आज पंडरी सिटी सेंटर मॉल के लिए एक्सप्रेस-वे के सामने अवैध रूप से मार्ग खोले...

Also Read

 रायपुर। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजन आज पंडरी सिटी सेंटर मॉल के लिए एक्सप्रेस-वे के सामने अवैध रूप से मार्ग खोले जाने एवं शासन के नियमों की अवहेलना करने वाले PWD अधिकारियों के विरुद्ध FIR दर्ज कराने देवेन्द्र नगर थाना पहुंचे।


पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने क्या कहा ?

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि रायपुर स्थित एक्सप्रेस-वे के निर्माण के समय शासन द्वारा स्पष्ट रूप से यह नियम निर्धारित किया गया था कि एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर किसी भी प्रकार का नया मार्ग अथवा कट नहीं खोला जाएगा, ताकि तेज गति से चलने वाले वाहनों के कारण दुर्घटनाओं एवं यातायात अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।





5 दिसंबर 2017 को जारी शासन के नोटिफिकेशन में भी इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि एक्सप्रेस-वे से लगी भूमि पर किसी भी प्रकार का नया रास्ता नहीं बनाया जाएगा। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों द्वारा नियमों एवं तकनीकी मानकों की अनदेखी करते हुए एक्सप्रेस-वे के सामने अवैध रूप से मार्ग खोल दिया गया है।


उक्त मार्ग खोले जाने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना अत्यधिक बढ़ गई है, क्योंकि एक्सप्रेस-वे पर वाहन तेज गति से संचालित होते हैं। साथ ही इससे यातायात बाधित होने एवं जाम की स्थिति निर्मित होने का खतरा भी उत्पन्न हो गया है। उपाध्याय ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर भ्रष्टाचार और चंद अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा यह खेल अब बर्दाश्त के बाहर हो गया है।