Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रायपुर में IPL के बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला टीम खेलेगी 3 मुकाबले

  रायपुर . राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में इस साल सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल टी-20 मैचों का तड़का भी लगने वा...

Also Read

 रायपुर. राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में इस साल सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल टी-20 मैचों का तड़का भी लगने वाला है. बीसीसीआई ने आगमी सीजन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. भारतीय सीनियर महिला टीम अक्टूबर महीने में जिम्बाब्वे महिला टीम की मेजबानी करते नजर आने वाली हैं. यह दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी, जिसमें 6 सफेद गेंद के मुकाबले खेले जाएंगे. रायपुर में तीन टी-20 और वडोदरा में तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. 

अबतक रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सिर्फ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने ही मैच खेला हैं. यह पहली बार होगा जब महिला क्रिकेट टीम यहां कोई अंतराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी.




पहली बार जिम्बाब्वे महिला टीम करेगी भारत दौरा 

जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम का यह ऐतिहासिक दौरा होने वाले है, क्योंकि यह उनका पहला भारत दौरा होगा। दोनों देशों की महिला टीमें पहली बार द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेंगी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच मुकाबले केवल आईसीसी टूर्नामेंट और क्वालिफायर प्रतियोगिताओं तक सीमित रहे हैं। भारतीय महिला टीम ने भी अब तक जिम्बाब्वे का दौरा नहीं किया है।

आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के मद्देनजर बीसीसीआई महिला क्रिकेट के द्विपक्षीय सीरीज बढ़ा रही है. दरअसल वर्ष 2027 में श्रीलंका में महिला टी20 चैंपियंस ट्रॉफी होने जा रही है. ऐसे में यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. 

रायपुर में होंगे 3 टी-20 मैच

  • 16 अक्टूबर को पहला टी20 
  • 18 अक्टूबर को दूसरा टी20 
  • 20 अक्टूबर को तीसरा टी20 
  • 23 अक्टूबर को पहला वनडे
  • 25 अक्टूबर को दूसरा वनडे 
  • 28 अक्टूबर को तीसरा वनडे