▪️ *रकम वापस करने वाले पीड़ितों को झूठे प्रकरण में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही थी ▪️ *सुपेला पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित क...
▪️ *रकम वापस करने वाले पीड़ितों को झूठे प्रकरण में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही थी
▪️ *सुपेला पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया
▪️ *कर्जा अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई
दुर्ग,भिलाई .
असल बात news.
यहां सुपेला पुलिस ने एक महिला को आरोपी गिरफ्तार किया है जिस पर अवैध रूप से सूदखोरी करने तथा 20 से 80% तक ब्याज लेने और पैसा वापस हो जाने के बाद भी डॉक्यूमेंट वापस नहीं करने का आरोप है. आरोपी दस्तावेज मांगने पर पीड़ितों से गाली गलौज करती थी. प्रकरण में बीएस की धारा 206, 308(2) एवं कर्ज अधिनियम की धारा चार के तहत कार्यवाई की जा रही है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया रशीदा बानों निवासी फरीद नगर, सुपेला द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी मुस्कान उर्फ तब्बसुम शेख निवासी सुपेला द्वारा लोगों को ब्याज में रकम उधार दी जाती थी तथा उनसे 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक अत्यधिक ब्याज वसूला जाता था।
शिकायत में बताया गया कि मूल रकम वापस मिलने के बाद भी आरोपी द्वारा उधार देने के एवज में रखे गए दस्तावेज एवं कागजात वापस नहीं किए जा रहे थे। दस्तावेज मांगने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौच कर झूठे प्रकरण में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोपी द्वारा प्रार्थिया के परिचित ललिता हियाल, स्वाधिका रावत एवं अन्य लोगों को भी इसी प्रकार डरा-धमकाकर प्रताड़ित किया जा रहा था।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 634/2026 धारा 296, 308(2) बीएनएस एवं कर्जा अधिनियम की धारा 04 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी मुस्कान उर्फ तब्बसुम शेख को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।
▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से अधिक ब्याज पर रकम उधार देकर लोगों के दस्तावेज अपने कब्जे में रखकर दबाव बनाना।
▪️ जप्त सामग्री
1. उधारी लेन-देन से संबंधित दस्तावेज एवं कागजात।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, उप निरीक्षक धनेश्वर साहू, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह, प्रदीप सिंह एवं मिथलेश साहू की भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध सूदखोरी एवं गैरकानूनी वित्तीय लेन-देन से बचें तथा इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


