Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राजधानी में बेखौफ गुंडागर्दी: नशे में धुत बदमाशों ने कॉलोनी में की मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से सामने आया है, जहा...

Also Read

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से सामने आया है, जहां कुछ बदमाश नशे की हालत में कॉलोनी में पहुंचे और गाली-गलौज के बाद एक युवक पर डंडे से हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।



कॉलोनी में घुसकर की गाली-गलौज और मारपीट

जानकारी के मुताबिक, डीडी नगर थाना क्षेत्र में स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में नशे में धूत बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। बदमाशों ने कॉलोनी में घुसकर अन्य युवकों के साथ ना सिर्फ बहसबाजी और गाली-गलौज की बल्कि उनके साथ मारपीट भी की, जिसका वीडियो भी सामने आया है।


मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि 6 युवक आपस में बहसबाजी कर रहे हैं। इतने में एक युवक कार के पीछे से डंडा उठा लाता है और ब्लैक शर्ट पहने युवक के गर्दन पर हमला कर देता है। वही घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए हैं।