भिलाई,असल बात भिलाई नगर, । वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का कल देर रात (17 मई 2026) दु:खद निधन हो ग...
भिलाई,असल बात
भिलाई नगर, । वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का कल देर रात (17 मई 2026) दु:खद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
आज शाम 4 बजे होगी अंतिम विदाई
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय दिनेश सेन की अंतिम यात्रा आज दिनांक 18 मई 2026, सोमवार को शाम ठीक 4 बजे उनके निवास स्थान 'खंडेलवाल जैन भवन के पीछे' से निकलेगी।
इसके बाद रामनगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शोक की लहर
विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई के आकस्मिक निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और शुभचिंतकों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। शोकाकुल परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
असल बात,न्यूज


"
"
" alt="" />
" alt="" />


