Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कल प्रस्ताव लेकर आओ,परसों डेढ़ करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति लेकर जाओ,उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने पाटन को आज दी करोड रु.से अधिक के विकास कार्यों की सौगात,उप मुख्यमंत्री श्री साव और सांसद विजय बघेल का स्वागत करने की झड़ी लगी, आधे घंटे से अधिक समय तक चला स्वागत,सुशासन तिहार के तहत आमजन से भी संपर्क

पाटन,दुर्ग. असल बात news.   राज्य में सुशासन तिहार चल रहा है और यह तिहार अगले एक महीने तक चलने वाला है.इस अवसर पर  मुख्यमंत्री श्री साय और स...

Also Read









पाटन,दुर्ग.

असल बात news.  

राज्य में सुशासन तिहार चल रहा है और यह तिहार अगले एक महीने तक चलने वाला है.इस अवसर पर  मुख्यमंत्री श्री साय और सभी मंत्रीगण आकस्मिक गांव-गांव पहुंच रहे हैं. लोगों से मुलाकात कर रहे हैं उनकी समस्या सुन रहे हैं और जहां हो सके विकास कार्यों की घोषणाएं भी कर रहे हैं.उप मुख्यमंत्री अरुण साव इसी कड़ी में आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में पहुंचे. उन्होंने यहां लगभग 9 करोड़ 95 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया. उन्होंने अपने संबोधन में यहां कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार,जनता के हितों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध जन कल्याणकारी सरकार है. उन्होंने यहां विकास कार्यों की सौगात तो दी तो वहीं मंच से और भी कार्यों की मांग की गई जिस पर घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि वह डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा करते हैं जिसका कल प्रस्ताव लेकर आओ और परसों काम लेकर जाओ.उनकी इस घोषणा पर उपस्थितजनों ने जमकर तालियां बजाई.

सुशासन तिहार के तहत प्रदेश सरकार आज दुर्ग जिले के पाटन और धमधा  विकासखंड में पहुंची. इस अवसर पर भव्य जोरदार स्वागत किया गया. आम जनों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण भी हुआ.उप मुख्यमंत्री श्री साव ने में पाटन में बोलते हुए आगे कहा कि आज इस पाटन नगर पंचायत में जितने करोड रुपए की राशि के विकास कार्य का भूमि पूजन और लोकार्पण हो रहा है पिछली सरकार के 5 साल के दौरान किसी नगर निगम में भी इतनी बड़ी राशि के कार्य का भूमि पूजन नहीं हुआ.तब शहरी क्षेत्र विकास के लिए तरस रहे थे. सभी क्षेत्रों को यह विकास के लिए सरकार के पास पैसा नहीं था उसे समय लोग विधायक और संसद से अपने क्षेत्र में कार्यों के लिए संपर्क करते रहते थे. वे तब सांसद थे और उनके पास भी कुछ महापौर आते थे. आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार आम जनता के प्रति जवाबदेही के साथ काम कर रही है. सुशासन तिहार के माध्यम से जनता तक पहुंच कर यहां जाने की कोशिश की जा रही है कि जो योजनाएं बनी है वह आम लोगों तक सही पहुंच रहे हैं कि नहीं.आज  तेज गति से विकास का काम चल रहा है..

 उन्होंने कहा कि वे जहां जाते हैं अपना खाता वही लेकर जाते हैं. पाटन नगर पंचायत को अभी तक 33 करोड रुपए से अधिक का काम अलग-अलग योजनाओ में दिया जा चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के एक-एक वादे को अक्षरश :पूरा किया जा रहा है. पिछले 5 साल में लोग प्रधानमंत्री आवास के लिए तरस गए आज 2 साल में 26 लाख आवास बन रहे हैं. जो 2 साल का अधूरा बोनस था सरकार बनने के बाद 12 दिनों के भीतर उसका पूरा पैसा किसानों को दे दिया गया.

 उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस अवसर पर कहा कि नगर पंचायत पाटन को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. हमें स्वच्छता बनाए रखना है. उन्होंने आम जनों से घर का कचरा नाली सड़क पर नहीं फेंकने की अपील करते हुए कहा कि हमारा पास-पड़ोस, शहर,साफ सुथरा नहीं होगा तो,हमें अपना घर साफ करने का भी कोई फायदा नहीं मिलने वाला.

 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने इस अवसर पर बोलते हुए अभी देश में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलने पर सभी उपस्थित जनों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए ऐतिहासिक और सौभाग्यशाली जीत है. हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एकता अखंडता समृद्धि के भाव के साथ विकास की नई गाथा लिख रहे हैं. उन्होंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की सरलता विनम्रता और सहजता पर बोलते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं खाली हाथ नहीं जाते. पाटन नगर पंचायत को भी 9 करोड़ 95 लख रुपए का विकास कार्य मिला है. उन्होंने कहा कि हम लोग श्री अरुण साहू जी के नेतृत्व में ही असम में पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गए थे. पश्चिम बंगाल की जीत अद्भुत और अविश्वमरणीय है.असम के मतदाताओं में भाजपा को विशाल जन समर्थन दिया है. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से तेज गति से विकास कार्य हो रहा है. उप मुख्यमंत्री श्री साव जी के आज यहां आगमन से पाटन की जनता हर्षित और उत्साहित है.

 नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने स्वागत भाषण दिया. मंच पर प्रदेश भाजपा के महामंत्री जितेंद्र वर्मा, दुर्ग जिला भाजपा के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दिलीप साहू रानी बंछोर,कमलेश चंद्राकर,ज्योति प्रकाश साहू, कीर्ति नायक, खेमलाल साहू, लोकमणि चंद्राकर, लालेश्वर साहू भी उपस्थित थे.