भिलाई . असल बात news. किसान खुशहाल होंगे,उनकी आय में बढ़ोतरी होगी तभी देश और प्रदेश विकसित राज्य बन सकेगा. इसी सोच और उद्देश्य के साथ रा...
भिलाई .
असल बात news.
किसान खुशहाल होंगे,उनकी आय में बढ़ोतरी होगी तभी देश और प्रदेश विकसित राज्य बन सकेगा. इसी सोच और उद्देश्य के साथ राज्य में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया जा रहा है.दुर्ग जिले में लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने यहां हरी झंडी दिखाकर अभियान के रथ को रवाना किया. इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार देश में खाद्य सुरक्षा तथा किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए लगातार प्रयास कर रही है.
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण,विभिन्न जनप्रतिनिधि तथा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे. सांसद विजय बघेल ने कहा कि भारत देश की 140 करोड़ से अधिक आबादी में से लगभग 46% जनसंख्या आज भी सीधे खेती पर निर्भर है। हमारी सरकार, क़ृषि उत्पादन बढ़ाने, लागत घटाने, किसानों की आय बढ़ाने, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और वैज्ञानिक पद्धतियों के विस्तार पर काम कर रही है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


