*- सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक है सोमनाथ स्वाभिमान पर्व दुर्ग . असल बात news. 11 मई 2026. देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’अटूट आस्...
*- सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक है सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
दुर्ग .
असल बात news.
11 मई 2026.
देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’अटूट आस्था का 1000 वर्ष’ कार्यक्रम धूमधाम के साथ उत्साहपूर्वक आयोजित किया जा रहा है. इसी कड़ी में यहां प्राचीन शिव मंदिर देवबलौदा में जिला प्रशासन के द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य आवेदन किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री विजय बघेल, अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशिला साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री विजय बघेल एवं दुर्ग निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं शहरवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर मंे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई पूजा-अर्चना का सीधा प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर सांसद श्री बघेल ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। हजारों वर्षों से हमारी परम्पराएं समाज को एकता, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। देवबलौदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की उन्नति एवं जनकल्याण की कामना की। आयोजन स्थल पर भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।




"
"
" alt="" />
" alt="" />


