Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है-पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस)

कवर्धा,असल बात थाना रेंगाखार क्षेत्र के ग्राम खमरिया बावातालाब में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ...

Also Read

कवर्धा,असल बात










थाना रेंगाखार क्षेत्र के ग्राम खमरिया बावातालाब में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) हुए शामिल

वनांचल क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने कबीरधाम पुलिस द्वारा किया जा रहा खेलों का आयोजन

कबीरधाम पुलिस द्वारा वनांचल क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने एवं युवाओं को खेलों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना रेंगाखार अंतर्गत ग्राम खमरिया बावातालाब में वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धमेन्द्र सिंह शामिल हुए। प्रतियोगिता में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को वालीबॉल एवं अन्य खेल सामग्री वितरित कर उन्हें निरंतर खेल गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।


पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने कहा कि कबीरधाम पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग विशेषकर ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों के युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए भी लगातार कार्य कर रही है। खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और ग्रामीणों के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना मजबूत होती है। युवा यदि खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहेंगे तो वे नशा, अपराध एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे। कबीरधाम पुलिस का प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक श्री अरविंद साहू, एएसआई श्री रामाधार यादव, प्रधान आरक्षक श्री धनाराम सिन्हा सहित ग्रामीणजन, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया तथा उन्होंने कबीरधाम पुलिस की इस पहल की सराहना की।

असल बात,न्यूज