Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


गर्मी से राहत दिलाने शीतल पेयजल सेवा एवं जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

भिलाई . असल बात news.   इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा भीषण गर्मी के मौसम...

Also Read




भिलाई .

असल बात news.  

इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं आमजन को राहत प्रदान करने हेतु शीतल पेयजल सेवा एवं जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ते तापमान के बीच लोगों को गर्मी से राहत पहुँचाना तथा समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को जागृत करना है।  

यह सेवा कार्य महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अल्का मेश्राम के मार्गदर्शन एवं संरक्षण तथा NSS कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार ठाकुर के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में NSS इकाई के दलनायक सुशील शेट्टी के विशेष प्रयास अत्यंत सराहनीय रहे।  

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. नमिता गुहा राय, डॉ. नीता डेनियल एवं डॉ. मेरिली रॉय डॉ एम एस पटेल सहित कार्यालयीन कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक ललित कुमार एवं रीमा चंदेल ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही स्वयंसेवक विधि, साक्षी, तान्या एवं अन्य स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराया।  

कार्यक्रम में  संतोष अग्रवाल, खेमराज चंद्राकर, के. के. यादव एवं रूपेश परमार की उपस्थिति रही। महाविद्यालय की प्राचार्य के द्वारा NSS स्वयंसेवकों के सेवा भाव, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व भावना की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को गर्मी में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, अधिक पानी पीने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। राहगीरों एवं आमजन ने NSS इकाई द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की तथा विद्यार्थियों के सेवा भाव की प्रशंसा की।

राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य “Not Me But You” अर्थात “स्वयं से पहले आप” की भावना को समाज में स्थापित करना है, जिसे महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने अपने सेवा कार्यों के माध्यम से साकार किया। यह आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, मानव सेवा एवं सामुदायिक सहयोग की भावना को विकसित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।