Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


डी.एल.एड. परीक्षार्थियों के हित में विधायक देवेंद्र यादव ने परीक्षा तिथि बदलने की मांग उठाई

भिलाई,असल बात भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के हजारों विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए छत्ती...

Also Read

भिलाई,असल बात







भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के हजारों विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर के अध्यक्ष/सचिव को पत्र लिखकर परीक्षा तिथियों में संशोधन करने की मांग की है।

विधायक देवेंद्र यादव ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि जून माह में लोक सेवा आयोग (पी.एस.सी.) की मुख्य परीक्षा निर्धारित है। इसी अवधि में डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी आयोजित की जा रही हैं। प्रदेश के अधिकांश प्रशिक्षार्थी दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में परीक्षा तिथियों के एक-दूसरे से टकराने के कारण विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि एक ही समय में दोनों महत्वपूर्ण परीक्षाओं के आयोजित होने से अनेक परीक्षार्थी किसी एक परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। इससे विद्यार्थियों पर अनावश्यक मानसिक दबाव भी बढ़ेगा तथा उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश भर से कई विद्यार्थी उनके पास अपनी समस्या लेकर आए थे। जिन्होंने अपनी पीड़ा बताई और मदद की उम्मीद जताई है। विद्यार्थियों कीसमस्याओं को ध्यान में रखते हुए विधायक ने पहल की और  माध्यमिक शिक्षा मंडल से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों के भविष्य और शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया जाए, ताकि सभी परीक्षार्थियों को दोनों परीक्षाओं में समान अवसर मिल सके और वे बिना किसी तनाव के अपनी तैयारी पूरी कर सकें।

देवेंद्र यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षा मंडल विद्यार्थियों की इस व्यावहारिक समस्या को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक निर्णय करेगा।


असल बात,न्यूज