Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बीएसपी प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह का छठा आरोपी पकड़ा गया

  • प्रकरण में शामिल 05 आरोपियों को पूर्व में किया गया था गिरफ्तार •  आरोपी घनश्याम गुप्ता व्दारा केन के माध्यम से लोहे के स्क्रैप को फ्लू ड...

Also Read

 


• प्रकरण में शामिल 05 आरोपियों को पूर्व में किया गया था गिरफ्तार

•  आरोपी घनश्याम गुप्ता व्दारा केन के माध्यम से लोहे के स्क्रैप को फ्लू डस्ट परिवहन करने वाले गाड़ियों में किया जाता था चोरी के स्क्रैप की लोडिंग

• *फरार आरोपीगण का सरगर्मी से की जा रही है. पतासाजी

दुर्ग,

असल बात news.  

बीएसपी प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह का छठा आरोपी पकड़ लिया गया है.आरोपी सांई एसोसिएट का सुपरवाइजर घनश्याम गुप्ता है जिसे गिरफ्तार किया गया है.आरोप है कि सभी आरोपियों के व्दारा संगठित रूप से पिछले 4-5 माह से भिलाई स्टील प्लांट से फ्लू डस्ट वाहनों में बीएसपी के लोहे की चोरी की जा रही थी.

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा, में ए.के. ट्रेडर्स प्लाट नंबर 18 ए/05 एच.आई.ए. हथखोज भिलाई फैब्रीकेशन वर्कस एण्ड स्क्रैपडील में चेक करने पर हाईवा वाहन क्र. सीजी 04 क्यू.टी. 8797 में लोहे की प्लेट कंटिंग एवं लोहे की बीम, पलू डस्ट के साथ भरा हुआ, ट्रक क्रं. सीजी 10 आर 2004 में लोहे का प्लेट कटिंग भरा हुआ, एवं एक खाली हाईवा वाहन के सीजी 08 ए.डब्ल्यू. 1475 जो अपनी लोहे की प्लेट एवं बीम को खाली करके वहीं खड़ा होना पाया गया, जिसके पास से लोहे की प्लेट, बीम का कंटिंग फ्लू डस्ट के साथ ढेर में पाया गया, तथा दूसरे ढेर में लोहे की प्लेट एब श्वीम कटिंग पड़ा होना पाया गया एवं लोहे के समानों को उठाने एवं लोड करके ले जाने के लिए एक खाली ट्रक के. सीजी 07 एम.बी. 2455 एवं टाटा 1109 के सीजी 07 सी.ए. 6977 एक टाटा एस कं. सीजी 04 जे.बी. 9616 एवं लोहा लोड करने के उपयोग में लाये जाने वाले एक जे.सी. बी. के सीजी 08 ए.वाय. 8496, एक हाईड्रा के सीजी 07 सी.डब्ल्यू. 8063 तथा एक चौन माउण्टींग मशीन बिना नंबर का एवं डस्ट छानने का पांच लोहे का मशीन जिसमें चीन माउंटेन, जे.सी.बी. एवं हाईड्रा का कार्य डम्प लोहे के प्लेट एब बीम को वाहनों में लोड कर अन्यत्र भेजने के कार्य में उपयोग करने के लिए रखा होना पाया गया।

फ्लू डस्ट के वाहनों में बीएसपी के लोहे की चोरी करना पाए जाने पर लोहे का प्लेट लोहे का बीम कटिंग वजनी करीबन 250 टन कीमती करीबन 90 लाख रुपए तथा वाहनों को मिलाकर जुमला कीमती करीबन 3 करोड़ 22 लाख रूपये का जप्त कर आरोपी चिंतानंद साहू जितेश वर्मा, मिथेन ठाकुर, निर्मल सिंह एवं दिनांक   30-05-26 को रवेन्द्र साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त सांई एसोसिट के सुपर वाइसर घनश्याम गुप्ता निवासी sec 1 भिलाई- के विरूद्ध प्रकरण में संलिप्त होने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पूछताछ पर घनश्याम गुप्ता ने प्रकरण के मुख्य षड़यंत्रकर्ता एवं आरोपी संजय सिंह के कहने पर रावेन्द्र साहू एवं अन्य के साथ मिलकर मैग्नेटिक क्रेन के माध्यम से बीएसपी के लोहे को चोरी कर फ्लू डस्ट के वाहनों में लोड किया जाना स्वीकार किया गया है। इस प्रकार प्रकरण में अब तक 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

• *गिरफ्तार आरोपी घनश्याम गुप्ता निवासी sec 1 भिलाई 

थाना पुरानी भिलाई- अपराध क्रमांक 277/2026, थारा 303(2),317(4), 3(5), 112 बीएनएस