Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बम्हनीडीह में भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक माहौल, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में सघन प्रचार अभियान मिशन मोड में जारी

  *ट्रिपल इंजन सरकार के संकल्प के साथ बम्हनीडीह में भाजपा को मिल रहा भारी जनसमर्थन *जनसभा, डोर-टू-डोर संपर्क और सामाजिक बैठकों से भाजपा ने ब...

Also Read

 






*ट्रिपल इंजन सरकार के संकल्प के साथ बम्हनीडीह में भाजपा को मिल रहा भारी जनसमर्थन

*जनसभा, डोर-टू-डोर संपर्क और सामाजिक बैठकों से भाजपा ने बम्हनीडीह में बढ़ाई चुनावी बढ़त

बम्हनीडीह/चांपा/जांजगीर/सक्ती/रायपुर.

असल बात news.

जांजगीर चाँपा जिला/संगठनात्मक जिला सक्ती के नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भाजपा के पक्ष में लगातार जनसमर्थन बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब  विगत कई दिनों से लगातार बम्हनीडीह क्षेत्र में जनसभा, डोर-टू-डोर जनसंपर्क, सामाजिक बैठकों एवं वार्ड स्तरीय संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्री रमेश कुमार डडसेना एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में सघन प्रचार अभियान चला रहे हैं।

मंत्री श्री गुरु खुशवंत ने विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में पहुंचकर नागरिकों से भाजपा प्रत्याशियों को कमल छाप में बटन दबाकर प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान नागरिकों का उत्साह, आत्मीय स्वागत एवं भारी जनसमर्थन स्पष्ट रूप से भाजपा की ऐतिहासिक विजय की ओर संकेत कर रहा है।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक-2 में परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी को स्मरण करते हुए सेतखाम की पूजा-अर्चना कर समस्त नगरवासियों के सुख, समृद्धि एवं लोकमंगल की कामना की गई। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार के साथ बम्हनीडीह क्षेत्र शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

चुनाव प्रचार के दौरान पटेल समाज के समाज प्रमुखों एवं सम्मानित सदस्यों के साथ आयोजित आत्मीय टिफिन बैठक में भी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी शामिल हुए। इस अवसर पर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन चिला एवं अंगाकर रोटी के साथ आत्मीय संवाद हुआ। बैठक में उपस्थित समाजजनों ने नगर के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण हेतु भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का संकल्प लिया।

बम्हनीडीह में भाजपा के पक्ष में माहौल को और अधिक मजबूती देने हेतु छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनुराग सिंह देव के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी रणनीति में भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। उनके मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनावी मैदान में सक्रिय हैं।

प्रचार अभियान में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े,विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव,भाजपा नेत्री श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नारायण चंदेल, पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री निर्मल सिन्हा, वरिष्ठ नेता श्री रामू बोहरा, पूर्व विधायक श्री कैलाश साहू, पूर्व विधायक श्री खिलावन साहू, इंजीनियर श्री रवि पांडे प्रदेश प्रवक्ता, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हो रहे हैं।

इसी क्रम में कल छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी का भी बम्हनीडीह आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों में भारी उत्साह का माहौल है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में माहौल को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश एवं प्रदेश में सुशासन और विकास का नया मॉडल स्थापित किया है। अब बम्हनीडीह में भी ट्रिपल इंजन सरकार के माध्यम से विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का अपार स्नेह, विश्वास एवं समर्थन भाजपा के साथ है और आने वाले चुनाव परिणाम भाजपा की ऐतिहासिक विजय का मार्ग प्रशस्त करेंगे।