Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


श्रमिक दिवस पर सेवा सदन में सामूहिक भोजन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

  रायपुर  . असल बात news.   01 मई 2026. अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में दुर...

Also Read

 



रायपुर  .

असल बात news.  

01 मई 2026.

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में दुर्ग के सेवा सदन में आज श्रमिक साथियों के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री यादव ने श्रमिकों के साथ आत्मीय संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

          इस अवसर पर मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि श्रमिकों की मेहनत और समर्पण ही समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

          कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों ने भी अपने विचार मंत्री श्री यादव के साथ साझा किए तथा इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के सम्मान को बढ़ावा देना एवं उनके प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।