Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं भूमिका महत्वपूर्ण : डिप्टी सीएम अरुण साव

  *उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संघ के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की *डिप्टी सीएम अरुण साव ने 10वीं-12वीं टॉपर अंशुल और...

Also Read

 







*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संघ के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की

*डिप्टी सीएम अरुण साव ने 10वीं-12वीं टॉपर अंशुल और चैतुराम का कराया मुंह मीठा, कहा - प्रदेश में बढ़ाया लोरमी का  मान

लोरमी।

असल बात news.  

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज लोरमी के मानस मंच में आयोजित प्रदेश स्तरीय शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता एवं संचालक संघ के सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मलेन में उन्होंने संघ को सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी व प्रभावी बनाने का श्रेय दिया। साथ ही उनके 6 मांगों पर गंभीरता से चर्चा का आश्वासन दिया और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

श्री साव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली आम जनता के जीवन से सीधे जुड़ी हुई व्यवस्था है। आप हितग्राहियों तक समय पर राशन पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए आपकी सभी मांगों को गंभीरता से लिया है।

उन्होंने कहा कि उचित मूल्य दुकान संचालक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हजारों परिवारों के खाद्यान्न वितरण की जिम्मेदारी निभाते हैं। यह केवल एक कार्य नहीं है, यह सामाजिक दायित्व है। आप सभी की सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्ती भूमिका है और लोगों के भरोसे को मजबूत करते हैं।

श्री साव ने कहा कि आपके कमीशन वृद्धि, क्षतिपूर्ति सहित 6 मांगों की स्थिति की जानकारी ली गई है। इन मांगों को वित्त सचिव को भेजा गया है और संबंधित विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई है। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार गरीब, किसान और महिलाओं के हित में लगातार निर्णय ले रही है। उप मुख्यमंत्री ने संघ के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की, जिससे उपस्थित सदस्यों में उत्साह देखा गया। 

गौरतलब है उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में 10वीं बोर्ड टॉपर अंशुल शर्मा एवं 12वीं की मेरिट सूची में 8वां स्थान प्राप्त करने वाले चैतुराम साहू के घर पहुंचकर उनका मुंह मीठा कराया। इस सफलता के लिए बधाई दी और दोनों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, मेरिट में स्थान बनाकर प्रदेश में लोरमी का मान बढ़ाया है। दोनों अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। 

.....     ........