कोण्डागांव . असल बात news. 26 मई 2026. बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी की संवेदनशील पहल से ग्...
कोण्डागांव .
असल बात news.
26 मई 2026.
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी की संवेदनशील पहल से ग्राम संबलपुर बड़ेपारा के ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली है। भीषण गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने विधायक सुश्री उसेण्डी से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया था। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने तत्परता दिखाते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल बोर कराया गया। जिससे गांव में पेयजल उपलब्ध होने लगा है।वहीं विधायक सुश्री लता उसेंडी और जिला कलेक्टर ने बाल गृह का निरीक्षण किया है.
पेयजल व्यवस्था सुचारु होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। समस्या के त्वरित समाधान से प्रसन्न ग्रामीण विधायक सुश्री लता उसेण्डी से मिलने पहुंचे और मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि समय पर पहल होने से उन्हें गर्मी में पेयजल संकट से बड़ी राहत मिली है। विधायक ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा।
विधायक और कलेक्टर ने बाल गृह का किया निरीक्षण
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के साथ मंगलवार को जिले के बाल गृहों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल भी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने डीएनके कॉलोनी स्थित बाल गृह (बालक) तथा आड़केछेपड़ा स्थित बाल गृह (बालिका) पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के लिए एक यूनिफॉर्म की व्यवस्था के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और अच्छे से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान बाल गृह (बालक) के सामने स्थित शिक्षा विभाग के भवन को खाली कर वहां बाल गृह का कार्यालय संचालित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।
बालिका गृह मे बताया गया कि बालिका गृह की बालिका रंजीता कोरोटी का चयन अन्तर्राष्ट्रीय जुडो खेल हेतु चयन हुआ है, बालिका वर्तमान मे साईं सेंटर भोपाल मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। विधायक द्वारा उन बच्चों को शुभकामनाएं दी गई ।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेनू प्रकाश, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री नरेन्द्र सोनी सहित बाल गृह के कर्मचारी उपस्थित थे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


