रायपुर . असल बात news. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन का पीए बताकर ऑनलाइन ठगी करने के हाई प्रोफाइल प्रकरण में पुलिस ने ...
रायपुर .
असल बात news.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन का पीए बताकर ऑनलाइन ठगी करने के हाई प्रोफाइल प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी उड़ीसा के पुरी जिले का निवासी है.एक बार ऑनलाइन पैसा मिल जाने के बाद आरोपी,पीड़ित से बार-बार पैसा मांग रहा था,जिससे फ्रॉड होने का शक हुआ और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.रायपुर से थाना पंडरी और खम्हरडीह से 6 लोगों की टीम को उड़ीसा भेजा गया.वहां घेराबंदी कऱ आरोपी को पकड़ लिया गया.आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(4) के तहत कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर में रहता है एवं मंदिर में ही सेवा काम करता है। पिछले 24 मई को रात करीब 08:24 बजे प्रार्थी के मोबाईल पर कॉल आया जो स्वयं को नीतिन नवीन जी का पी०ए० कहकर तुरंत पैसो की अत्यंत आवश्यकता है कहकर प्रार्थी से पैसे की मांग किया.दोबारा प्रार्थी को दूसरे नंबर पर कॉल आने पर में उसके द्वारा मोबाइल नंबर के धारक द्वारा भेजे गए स्कैनर पर 10,000/- रुपये जिसमे उसका नाम कामिनी बेहरा दिख रहा था पर फोन पे कर दिया.इसके बाद अज्ञात मोबाइल नंबर के धारक द्वारा बार-बार फोन करके और पैसे की मांग करने लगा.
प्रार्थी द्वारा घटना के संबंध में अन्य व्यक्तियों से बात की गई तब उसके साथ ठगी होने की आशंका जाहिर की गई करने पर उनके द्वारा ठगी होना बताया गया ।
विवेचना के दौरान अज्ञात मोबाइल नंबर धारक व्यक्ति का पतासाजी करते हुए तकनीकी साक्ष्यों से उक्त मोबाइल नंबर के धारक को सहदेव मलिक पिता स्वं महानी मलिक उम्र 35 साल निवासी- तालदा थाना अतरंगा जिला पुरी उडीसा के रूप में चिन्हित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा पतासाजी करते हुए उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया।
*नाम/पता आरोपी
सहदेव मलिक पिता स्वं महानी मलिक उम्र 35 साल सा० तालदा थाना अस्टरंगा जिला पुरी उडीसा


"
"
" alt="" />
" alt="" />


