Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


साहू समाज में सभी समाज को साथ लेकर चलने की क्षमता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव, ग्राम पौनी में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती में हुए शामिल

*साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात : डिप्टी सीएम अरुण साव मुंगेली। असल बात news.   उप मुख्यमंत्री अरुण स...

Also Read





*साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात : डिप्टी सीएम अरुण साव

मुंगेली।

असल बात news.  

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के ग्राम पौनी में भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री मा. श्री तोखन साहू जी के साथ सम्मिलित हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने माता कर्मा जी की त्याग, सेवा और समाज के प्रति समर्पण को स्मरण कर नमन किया।

श्री साव ने कार्यक्रम में सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि, भक्ति और समर्पण की प्रतीक भक्त माता कर्मा का जीवन हमें समाज सेवा की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और समर्पण भारतीय संस्कृति में भक्ति का अद्भुत उदाहरण है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, इस पवित्र भूमि पर महान संत-महात्माओं ने जन्म लिया, जिनसे पूरे समाज को मार्गदर्शन मिला। ऐसे ही इस धरती में भक्त माता कर्मा का अवतरण हुआ। उन्होंने भक्ति के दम पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर उन्हें खिचड़ी खिलाई। 

श्री साव ने कहा कि, साहू समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। भामा शाह जैसे महान दानवीर पैदा हुए हैं, उन्होंने अपने राज्य की रक्षा के लिए अपनी सारी संपत्ति दान कर दी। उन्होंने कहा कि, ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं सभी समाज को साथ लेकर चलने की ताकत साहू समाज में है, इसे बरकरार रखना है।

श्री साव ने कहा कि, समाज में शिक्षा का विस्तार हुआ है, इसके साथ ही सबसे बड़े समाज को सबसे अच्छा समाज बनाना होगा। बच्चों को संस्कारवान और विचारवान बनाना है। आजकल बच्चों में संस्कार की कमी हो रही है। इसके लिए प्रत्येक परिवार को चिंता करनी है। देश में साहू समाज को जाना जाए, ऐसा कार्य करके दिखाना है। कार्यक्रम को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी ने भी संबोधित कर माता कर्मा के बताए भक्ति मार्ग पर चलने की बात कही। 

इस अवसर पर पूर्व सांसद मा श्री लखनलाल साहू जी, विधायक मा श्री पुन्नूलाल मोहले जी, जिला अध्यक्ष पुहुप राम साहू जी, संरक्षक श्री बलदाऊ साहू जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय जी, सभापति श्री उमाशंकर साहू जी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी जी, जनपद अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार जी, जिला पंचायत सभापति मुंगेली श्रीमती रजनी सोनवानी, जिला पंचायत सदस्य श्री लक्ष्मीकांत भास्कर जी,जनपद सदस्य श्रीमती किरण गिरवरधर जी, श्रीमती खोरबहरीन साहू जी, श्री राज साहू जी, सेतगंगा मंडल अध्यक्ष श्री सुकचंद साहू, डॉ. रामकुमार साहू जी, लोकराम साहू जी,  डॉ. रेखाराम साहू जी, नानेश साहू जी,पोषण साहू जी, राकेश साहू जी, डॉ. लेखराम साहू जी, राकेश साहू जी, साहू हजारी साहू जी, डॉ. उमेश साहू,  राजेन्द्र कुमार साहू जी, उमाशंकर साहू जी, दिनेश कुमार साहू जी, सुशीला साहू जी, लक्ष्मीनारायण पोतू साहू जी, सत्यम साहू जी, श्यामा साहू जी, लिला राम साहू जी, सरपंच श्री भारत रत्न मंडेला, उपसरपंच श्री बलदाऊ साहू जी, सामाजिक पदाधिकारी एवं गणमान्य जन उपस्थित थे। 

....   ......