Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने चल रहा है अभियान,अधिकारियों -कर्मचारयों को यातायात नियमों के पालन की दिलाई गई शपथ,जिला पंचायत दुर्ग में विशेष कार्यक्रम,सांसद विजय बघेल ने दिलाई शपथ

  ▪️ दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर  ▪️ शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को समाज...

Also Read

 



▪️ दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर 

▪️ शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को समाज के लिए आदर्श बताते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील 

 दुर्ग,भिलाई .

असल बात news.  

वाहन चलाने के दौरान,हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने के लिए,यहां लोगों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है. अब तो जिले में पुलिस के साथ सभी शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए वाहन चलाते समय,सीट बेल्ट और हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.आज सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जिले के सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई. दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने यहां एक समारोह में यह शपथ दिलाई. शासकीय अधिकारी-कर्मचारी समाज के लिए आदर्श बने, लोगों को प्रेरणा दे सके, इसके लिए यह अभियान चल रहा है.

दुर्ग जिले में,सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम से आम जनों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देने का संदेश दिया जा रहा है।इसी कड़ी में  जिला पंचायत कार्यालय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के  सांसद श्री विजय बघेल द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु शपथ दिलाई गई। 

कार्यक्रम के दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे में वाहन न चलाने के लिए सभी को जागरूक किया गया। सांसद विजय बघेल ने यहां कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है. यातायात नियमों का पालन कर अनेक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं, इसलिए उन्हें पहले स्वयं, नियमों का पालन करते हुए आम नागरिकों को भी जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिले के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।