Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर ऊर्जा संरक्षण की ओर कबीरधाम पुलिस का प्रेरक कदम,पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल स्वयं साइकिल से पहुंचे कार्यालय

कवर्धा,असल बात पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों से किया सप्ताह में एक दिन पैदल या साइकिल से कार्यस्थल तक आने का आह्वान प्रधानमंत्री श्री नरें...

Also Read

कवर्धा,असल बात







पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों से किया सप्ताह में एक दिन पैदल या साइकिल से कार्यस्थल तक आने का आह्वान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन से प्रेरित होकर साइकिल से पहुंचे कार्यालय

अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वाहन उपयोग कम करने की अपील

कार्यालय के समीप रहने वाले कर्मचारियों को पैदल आने हेतु किया प्रेरित

कबीरधाम जिले में ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वस्थ जीवनशैली तथा देश की उन्नति को बढ़ावा देने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा एक प्रेरणादायक पहल की गई।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ऊर्जा बचत एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी आवाहन से प्रेरित होकर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह अपने निवास स्थान से साइकिल पर कार्यालय पहुंचे तथा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी ऊर्जा की खपत कम करने हेतु अधिक से अधिक साइकिल एवं पैदल चलने के लिए प्रेरित किया।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण केवल आवश्यकता ही नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। यदि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाया जाए तो ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि जिनका निवास कार्यालय के समीप है, वे यथासंभव पैदल कार्यालय आएं तथा अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें।


पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों से यह भी आग्रह किया गया कि प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक दिन अपने कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए साइकिल अथवा पैदल मार्ग का उपयोग अवश्य करें, जिससे ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त हो सके।


इस प्रेरणादायक पहल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी सहभागी बने तथा साइकिल से कार्यालय पहुंचकर ऊर्जा बचत एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


कबीरधाम पुलिस की यह पहल न केवल प्रशासनिक स्तर पर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करती है, बल्कि आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।

असल बात,न्यूज