Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शिक्षक आत्महत्या प्रकरण: पीड़ित परिवार के समर्थन में तेलंगा समाज का प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

  बीजापुर। शिक्षक आत्महत्या मामले में परिवार को न्याय दिलाने आज बीजापुर में तेलंगा समाज ने रैली निकालकर 6 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ...

Also Read

 बीजापुर। शिक्षक आत्महत्या मामले में परिवार को न्याय दिलाने आज बीजापुर में तेलंगा समाज ने रैली निकालकर 6 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समाज प्रमुखों ने कहा कि आगामी एक सप्ताह के भीतर मांगों को प्रशासन पूरा नहीं करेगा तो सर्व समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही प्रशासन-शासन की होगी। समाज ने सवाल उठाते हुए कहा आखिर प्रशासन किसके दबाव में काम कर रहा। अब तक आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों पर क्यों कार्रवाई नहीं की गई?



चेरपाल निवासी व पालनार स्कूल के प्रधान अध्यापक राजू पुजारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस जांच में मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें उन्होंने तीन लोग देवाशीष मंडल (ठेकेदार), शैलेष वासम, डोंगरे सर को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। बता दें कि पालनार में बन रहे स्कूल भवन के लिए 20 लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत थे, लेकिन निर्माण कार्य बेहद घटिया गुणवत्ता का किया जा रहा था। अधूरे और निम्नस्तरीय निर्माण के बावजूद भुगतान का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे शिक्षक तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठाया।