Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बंगाल में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा: हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये, ‘अन्नपूर्णा योजना’ लॉन्च; जानें कौन ले सकेगा लाभ

 पश्चिम बंगाल में रिकार्ड तोड़ जीत हासिल करने के बाद BJP की शुभेंदु सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने बुधव...

Also Read

 पश्चिम बंगाल में रिकार्ड तोड़ जीत हासिल करने के बाद BJP की शुभेंदु सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने बुधवार को नई ‘अन्नपूर्णा योजना’ के आवेदन फॉर्म लॉन्च कर दिए। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सरकार ने साफ किया है कि यह नई योजना पहले से चल रही ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना की जगह लेगी, जिसे वर्ष 2021 में शुरू किया गया था। हालांकि नई व्यवस्था पूरी तरह लागू होने तक मौजूदा लाभार्थियों को पहले की तरह सहायता मिलती रहेगी।



मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि योजना का उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया को बड़े स्तर पर चलाया जाएगा और इसे पूरा करने के लिए सरकार ने 90 दिनों की समय-सीमा तय की है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से होगा आवेदन

सरकार के मुताबिक, महिलाएं इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकेंगी। पंचायतों और नगर निकायों को आवेदन प्रक्रिया में शामिल किया गया है। सुपरवाइजर घर-घर जाकर फॉर्म एकत्र करेंगे ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंच सके। इसके अलावा 15 जून से 17 जून तक पूरे पश्चिम बंगाल में ‘जनकल्याण शिविर’ लगाए जाएंगे, जहां लोग सीधे अपने आवेदन जमा कर पाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

19 मई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं:

  • आवेदक की उम्र 25 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक किसी स्थायी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • केंद्र या राज्य सरकार, सरकारी उपक्रम, पंचायत, नगर निकाय या किसी सरकारी संस्था से वेतन या पेंशन प्राप्त करने वाले लोग पात्र नहीं होंगे।
  • सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल या कॉलेज में कार्यरत शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी भी योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।
  • आयकर देने वाले नागरिक इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।

सरकार का दावा है कि ‘अन्नपूर्णा योजना’ राज्य की लाखों महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।

पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना फॉर्म कैसे डाउनलो करें और भरें

-पश्चिम बंगाल अन्नपूर्णा योजना एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आवेदक को https://socialsecurity.wb.gov.in/login पर जाना होगा

-वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदकों को फॉर्म भरने के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से भाषा का चुनाव करना होगा। एप्लिकेशन फॉर्म अंग्रेजी, बंगाली और हिंदी भाषा में उपलब्ध है।

-अन्नपूर्णा योजना का आवेदन फॉर्म भरने से पहले आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे फॉर्म में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

-इस फॉर्म में आवेदकों को परिवार के मुखिया (HOF) का नाम, जन्मतिथि, लिंग, आधार नंबर, डिजिटल राशन कार्ड से जुड़ी हाउसहोल्ड आईडी (अगर उपलब्ध हो), परिवार के सदस्यों की संख्या, पता, संपर्क विवरण और बैंक खाते की जानकारी जैसी जानकारियां देनी होंगी।

-इसके अलावा आवेदकों को बैंक खाते की जानकारी, ईपीआईसी (वोटर आईडी) विवरण, पैन कार्ड की जानकारी, रोजगार का प्रकार, क्या परिवार का कोई सदस्य आयकर या प्रोफेशनल टैक्स देता है, परिवार के वयस्क सदस्यों की शैक्षणिक जानकारी, वार्षिक पारिवारिक आय और अन्य संबंधित जानकारियां भी देनी होंगी।