▪️ *भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई ▪️ *आरोपी के कब्जे से 21...
▪️ *भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई
▪️ *आरोपी के कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया
▪️ *जप्त सामान की कुल अनुमानित कीमत 1,26,000 रुपये आंकी गई है
▪️ *प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं वैधानिक कार्यवाही जारी है
भिलाई,दुर्ग .
असल बात news.
भिलाई इस्पात संतरा में अवैध रूप से घुसकर सामान चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.उसके कुछ साथी फरार बताए जा रहे हैं. आरोपी के पास से एक लाख ₹ से अधिक का सामान बरामद किया गया है
स्थानीय पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे स्थित क्षेत्र में आरोपी नेमचंद यादव एवं उसके अन्य साथियों द्वारा संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी किए जाने की सूचना सीआईएसएफ द्वारा थाना भिलाई भट्ठी को दी गई। सूचना पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी नेमचंद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन क्रमांक सीजी 07 बीएफ 9243 में स्क्रैब कॉपर लोड कर चोरी कर ले जाने का प्रयास करना स्वीकार किया गया। आरोपी को सीआईएसएफ द्वारा मौके पर पकड़ा गया था। आरोपी के कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर एवं घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट वाहन जप्त किया गया। आरोपी को दिनांक 25.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
▪️ आरोपी का नाम :
1. नेमचंद यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा बी.आर.पी. कॉलोनी वार्ड 16, आजाद स्कूल के पास, नेवई, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर
2. स्वीफ्ट वाहन क्रमांक CG 07 BF 9243



"
"
" alt="" />
" alt="" />


