Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सामूहिक भोज के बाद 17 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी, महिला की मौत से गांव में दहशत का माहौल

  कोंडागांव। जिले के तमरावंड क्षेत्र में आयोजित सामूहिक भोज उस वक्त मातम में बदल गया, जब भोजन करने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। ...

Also Read

 कोंडागांव। जिले के तमरावंड क्षेत्र में आयोजित सामूहिक भोज उस वक्त मातम में बदल गया, जब भोजन करने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद एक-एक कर 17 लोगों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य मरीजों का उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव में आयोजित सामूहिक भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। भोजन करने के कुछ घंटों बाद लोगों को उल्टी, चक्कर और तेज पेट दर्द की शिकायत शुरू हुई। देखते ही देखते कई लोग बीमार पड़ गए। ग्रामीणों ने तत्काल बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है।



जांच के लिए भेजे गए खाने के सैंपल

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम सक्रिय हुई। खाद्य विभाग ने भोज में परोसे गए भोजन के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि भोजन में किस वजह से जहरीलापन फैला।


गर्मी में ताजा भोजन करें, बासी खाने से बचें

एक महिला की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सामूहिक आयोजन में खास कर गर्मी के समय ताजा भोजन का ही सेवन करें। बासी भोजन से बचें। खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें एवं तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें।

जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग

सिविल सर्जन डॉ. टीएल मंडावी ने बताया कि कल तमरावंड गांव में देवी-देवताओं की पूजा के बाद सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया था। भोजन करने के उपरांत कुछ लोगों की तबीयत अचानक खराब होने लगी। इस घटना में एक महिला की मौत हुई है, जबकि 9 लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।