Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


डॉक्टर संतोष राय इंस्टीट्यूट द्वारा कैरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सेमिनार में 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का हुआ सम्मान

भिलाई,असल बात डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट (पीसी) द्वारा 24 मई 2026 को कैरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ...

Also Read

भिलाई,असल बात



डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट (पीसी) द्वारा 24 मई 2026 को कैरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सही कैरियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं जीवन में सफलता के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में शिक्षा एवं करियर से जुड़े विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न कैरियर विकल्पों, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास एवं लक्ष्य निर्धारण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने भी सेमिनार को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। संस्थान द्वारा मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम में हाल ही में संस्था से सी एम ए फाइनल की परीक्षा उतीर्ण कर मुंबई कैंपस में प्लेसमेंट पाने वालों छात्रों ने भी 11वीं 12वीं के छात्रों का मार्गदर्शन किया संस्थान के संचालक डॉ. संतोष राय ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में माता-पिता एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की।

डॉ. पीयूष सेमिनार में प्रमुख रूप से डॉ. मिट्ठू, सी.ए प्रवीण बाफना, सी.ए केतन ठक्कर, जोशी, सीएमए अदिति गंगवानी, मिस अविनाश कौर, इंजीनियर अमित बाफना  डॉ. संतोष रायउपस्थित थे