Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जनगणना कार्य में बाधा पहुंचाने, दुर्व्यवहार करने पर अपराध दर्ज, जनगणना अधिनियम 1948 एवं बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ

  ▪️ *शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर जनगणना कार्य प्रभावित करने के मामले में अपराध पंजीबद्ध* ▪️ *शासकीय सेवक के साथ वाद-विवाद कर कार्य में...

Also Read

 


▪️ *शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर जनगणना कार्य प्रभावित करने के मामले में अपराध पंजीबद्ध*

▪️ *शासकीय सेवक के साथ वाद-विवाद कर कार्य में हस्तक्षेप करने पर वैधानिक कार्यवाही की गई

▪️ *दुर्ग पुलिस द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी*

 दुर्ग,धमधा.

असल बात news.  

यहां जनगणना कार्य में बाधा पहुंचाने, शासकीय कर्मियों से दुर्व्यवहार,वाद- विवाद करने के प्रकरण में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने तथा जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत भी अपराध कायम किया गया है .

पूरे देश की तरह अभी यहां भी जनगणना का काम तेजी से चल रहा है.इस कार्य के दौरान कर्मियों को कई तरह की परेशानियों से भी जूझना पड़ रहा है

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अशोक कुमार देवांगन, उम्र 32 वर्ष, निवासी देवांगन पारा थाना धमधा जिला दुर्ग द्वारा थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.05.2026 को श्री पटेल होटल धमधा में जनगणना संबंधी शासकीय कार्य के दौरान आरोपी संतोष पटेल निवासी धमधा द्वारा वाद-विवाद कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना धमधा में प्रकरण में धारा 296, 221 बीएनएस एवं जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

▪️दुर्ग पुलिस की अपील -

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शासकीय कार्यों में सहयोग प्रदान करें तथा किसी भी शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न न करें। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


—0000—