Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


धमतरी के दो आरोपी,आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन जुआ खिलाने के आरोप में गिरफ्तार

*जुआ/सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही  ▪️आईपीएल क्रिकेट मैच पर रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते 02 आरोपी गिरफ्तार किए गए ▪️ ...

Also Read


*जुआ/सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही 

▪️आईपीएल क्रिकेट मैच पर रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते 02 आरोपी गिरफ्तार किए गए

▪️ *मुखबिर सूचना पर रेलवे स्टेशन के सामने होटल ऋषि के पास पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई

▪️ *आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई*

 दुर्ग .

असल बात news.  

आईपीएल क्रिकेट मैच पर रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने और खिलाने का मामला यहां सामने आया है. प्रकरण में दो आरोपी पकड़े गए हैं. यह दोनों आरोपी धमतरी के निवासी बताए जा रहे हैं.आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन एवं  रकम 36,100 रुपये.नगदी जप्त किया गया है. बताया जा रहा है कि यह आरोपी आईपीएल क्रिकेट मैच पर अवैध रूप से रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे.

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि होटल ऋषि के पास रेलवे स्टेशन के सामने कुछ व्यक्ति अवैध रूप से आईपीएल क्रिकेट मैच पर रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम द्वारा संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तथा पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 305/2026 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

▪️घटना का कारण :

आईपीएल क्रिकेट मैच पर अवैध रूप से धन लाभ अर्जित करने हेतु रुपए पैसों का दांव लगाना।


▪️घटनास्थल :

होटल ऋषि के पास, रेलवे स्टेशन के सामने, थाना मोहन नगर क्षेत्र, दुर्ग।


▪️आरोपी का नाम :


1. मोहसिन खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी रिसाई पारा, धमतरी।

2. राहिल खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी रिसाई पारा, धमतरी।

▪️जप्त सामग्री :


1. 03 नग मोबाइल फोन।

2. नगदी रकम 36,100 रुपये।