Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


हेरोइन (चिट्टा )का अवैध कारोबार करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश,05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,21.18 ग्राम हेरोइन और बड़ी नगदी बरामद

  ▪️ *आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर सभी आरोपियों को भेजा गया    भिलाई,दुर्ग  . असल बात news.     यहां   हेरोइन (चिट्टा )का अवैध क...

Also Read

 


▪️ *आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर सभी आरोपियों को भेजा गया 

 भिलाई,दुर्ग  .

असल बात news.  

 यहां हेरोइन (चिट्टा )का अवैध कारोबार करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करने में पुलिस को सफलता मिली है.गोपनीय सूचना के आधार पर शिव मंदिर सेक्टर-3  में घेराबंदी कर 05 आरोपियों को पकड़ लिया गया और उनके पास से  चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है.ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की इस कार्यवाही में आरोपियों के पास से 21.18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा ) 65000 रुपये नगद राशि एवं  06 नग मोबाइल सहित कुल 3 लाख,84हजार,400 रू का सामान जब्त किया गया है. आरोपियों को NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01.05.2026 को थाना भिलाई भट्ठी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-3 शिव मंदिर के पास भिलाई क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से “चिट्टा (हेरोइन)” का सेवन एवं विक्रय कर रहे हैं।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां 05 आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से चिट्टा (हेरोइन), नगदी रकम एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए।

उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना भिलाई भट्ठी में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 8, 21 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

    प्रकरण में संगठित अपराध की धराओं के तहत भी कार्यवाही की जा रही है 

▪️ घटनास्थल :

सेक्टर-3 शिव मंदिर के पास, भिलाई

▪️ आरोपी का नाम :

1. हरजिंदर सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी न्यू खुर्सीपार, भिलाई

2. मोन्टी अरोरा, उम्र 32 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल

3. सूरज कुमार लोहार, उम्र 31 वर्ष, निवासी राजनांदगांव

4. नवजोत सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी सेक्टर-4 भिलाई

5. ईशा कौर, उम्र 23 वर्ष, निवासी केम्प-1 भिलाई

▪️ जप्त सामग्री :

1. चिट्टा (हेरोइन) कुल 21.18 ग्राम (कीमती ₹1,69,440/- लगभग)

2. नगदी राशि ₹65,000/-

3. कुल 06 नग मोबाइल फोन (कीमती ₹ 150000 लगभग)कुल कीमत   3,84,400 रुपये 

4. अन्य सामग्री (एल्युमिनियम फॉइल , 10,20 रुपये के जले हुए नोट एवं लाईटर)

उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध जागरूक रहें एवं किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।