Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


गांजा बेचकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वाले के विरुद्ध विधिक कार्यवाही, NDPS Act में 16.68 एकड़ भूमि फ्रीज, आरोपी के विरुद्ध दर्ज हैं कई प्रकरण

▪️ आरोपी की लगभग 8 करोड़ रुपये मूल्य की 16.68 एकड़ कृषि भूमि चिन्हित कर फ्रीज की गई ▪️ आरोपी के विरुद्ध  NDPS Act के विभिन्न प्रकरणों में है...

Also Read


▪️ आरोपी की लगभग 8 करोड़ रुपये मूल्य की 16.68 एकड़ कृषि भूमि चिन्हित कर फ्रीज की गई

▪️ आरोपी के विरुद्ध  NDPS Act के विभिन्न प्रकरणों में है अपराध दर्ज, लगातार अवैध गतिविधियों में संलिप्तता प्रमाणित

▪️ NDPS Act की धारा 68(F) के अंतर्गत सक्षम प्राधिकारी, SAFEMA/NDPS कोर्ट मुंबई द्वारा संपत्ति फ्रीज करने की वैधानिक कार्यवाही की गई

▪️ अवैध मादक पदार्थ के कारोबार से अर्जित संपत्ति पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा सतत वैधानिक कार्रवाई जारी

धमधा, दुर्ग.

असल बात news.  

यहां कुम्हारी तथा धमधा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने के आरोपी की लगभग 8 करोड़ रुपये मूल्य की 16.68 एकड़ कृषि भूमि चिन्हित कर फ्रीज कर दी गई है.संपत्ति को NDPS Act की धारा 68(F) के तहत सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEMA/NDPS, राजस्व विभाग, भारत सरकार, मुंबई के द्वारा विधिवत फ्रीज किए जाने की कार्रवाई की गई है।इस संपत्ति की कीमत लगभग 8 करोड रुपए आँकी गई है.

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना धमधा क्षेत्र अंतर्गत मनोज साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम राजपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा का विक्रय कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। जांच के दौरान आरोपी के विरुद्ध थाना धमधा में वर्ष 2001से 2002, 2005, 2013, 2016, व 2016 तथा थाना कुम्हारी में  वर्ष 2020 में धारा 20(बी), 27(ए) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध पाया गया है ।

विवेचना में यह पता चला है,कि आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ के कारोबार से अर्जित आय से ग्राम धमधा, राजपुर एवं परपोडी क्षेत्र में कुल 16.68 एकड़ कृषि भूमि (अनुमानित मूल्य लगभग ₹8,00,00,000/-) अर्जित की गई है। उक्त संपत्ति को NDPS Act की धारा 68(F) के तहत सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEMA/NDPS, राजस्व विभाग, भारत सरकार, मुंबई द्वारा विधिवत फ्रीज किए जाने की कार्रवाई की गई है।

▪️ जप्ती सामग्री 

1. 16.68 एकड़ कृषि भूमि (अनुमानित मूल्य ₹8 करोड़)

उक्त कार्यवाही में थाना धमधा पुलिस टीम एवं संबंधित राजस्व/विधिक प्राधिकरण की समन्वित भूमिका रही, जिनके द्वारा साक्ष्य संकलन एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील 

दुर्ग पुलिस के द्वारा  आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थ के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों एवं उनकी अवैध संपत्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।