Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


श्री विश्वजीत सहाय ने सचिव (रक्षा वित्त) का कार्यभार ग्रहण किया

    नई दिल्ली . असल बात news.   भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के  1990  बैच के अधिकारी श्री विश्वजीत सहाय ने 0 1  मई  2026  को रक्षा मंत्...

Also Read

 


 नई दिल्ली .

असल बात news.  

भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के 1990 बैच के अधिकारी श्री विश्वजीत सहाय ने 0मई 2026 को रक्षा मंत्रालय में सचिव (रक्षा वित्त) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस नियुक्ति से पहलेवे रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) के रूप में कार्यरत थे।

दिल्ली विश्वविद्यालय में सेंट स्टीफंस कॉलेज के पूर्व छात्र और विधि स्नातक श्री सहाय को रक्षा वित्त और लोक प्रशासन में तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने विशिष्ट करियर के दौरानउन्होंने भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया हैजिनमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में अपर सचिव और वित्तीय सलाहकारभारी उद्योग विभाग में संयुक्त सचिवरक्षा मंत्रालय में वित्त प्रबंधक (अधिग्रहण शाखा)और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में निदेशक शामिल हैं। रक्षा लेखा विभाग मेंउन्होंने प्रयागराज में प्रधान रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन)​​संयुक्त सीजीडीए और विशेष सीजीडीए जैसे विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

श्री विश्वजीत सहाय ने यूनाइटेड किंगडम के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और जर्मनी के जॉर्ज सी. मार्शल यूरोपियन सेंटर फॉर सिक्योरिटी स्टडीज सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण मंचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी नियुक्ति से रक्षा मंत्रालय के वित्तीय प्रबंधन और रणनीतिक निर्णय लेने की क्षमता में उल्लेखनीय मजबूती आने की उम्मीद है।