Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बस्तर क्षेत्र के सुदूर गांव- गांव तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान शुरु,बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष विधायक लता उसेण्डी ने कहा- बच्चे स्वस्थ होंगे तभी पढ़ाई भी अच्छे से कर सकेंगे

  कोण्डागांव   . असल बात news.   स्वस्थ समाज से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है.आम लोग किसी भी बीमारी से ग्रसित रहेंगे, तो समाज़...

Also Read

 


कोण्डागांव   .

असल बात news.  

स्वस्थ समाज से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है.आम लोग किसी भी बीमारी से ग्रसित रहेंगे, तो समाज़ में भी समस्या बनी रहेगी, यह देश-प्रदेश की प्रगति के रास्ते में बाधा बना रहेगा. इसके मद्देनज़र बस्तर क्षेत्र के सुदूर अंचलों में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओ के निराकरण के लिए संपूर्ण बस्तर में “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” शुरू किया गया है. इसका शुभारंभ स्थानीय सभी जिलों में अभी समारोह के साथ हुआ. माना जा रहा है कि इस अभियान के साथ बस्तर क्षेत्र के सुदूर गांव गांव तक में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा सुकमा जिले में एक समारोह के साथ “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में कोण्डागांव जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा बघेल एवं श्रीमती यशोदा कश्यप सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सुकमा से आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने बस्तर क्षेत्र के सुदूर अंचलों में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की दिशा में इस अभियान को शासन की महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी पहल बताया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य पर जोर देते हुए कहा कि एनीमिया मुक्त समाज का निर्माण अत्यंत आवश्यक है, जिससे महिलाएं एवं बालिकाएं स्वस्थ रहकर हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत व्यापक स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाएगी, जिससे समाज के समग्र स्वास्थ्य स्तर में सुधार होगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, सिविल सर्जन डॉ. पी.एल. मण्डावी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा ‘मावा सेहत, मावा बस्तर’ के संकल्प के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक तक निःशुल्क एवं उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति का डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल तैयार किया जाएगा।

अभियान के तहत स्वास्थ्य दल द्वारा घर-घर जाकर उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल एवं कैंसर जैसे गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ टीबी, मलेरिया, कुष्ठ एवं फाइलेरिया जैसे संचारी रोगों की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं में एनीमिया तथा विटामिन-ए की कमी की पहचान कर उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की विशेष निगरानी भी की जाएगी।