Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शुद्ध पेयजल के लिए पूर्व में स्थापित वाटर एटीएम का DMF राशि से जल्द संधारण कराने की मांग,जन स्वास्थ्य को लेकर विधायक कलेक्टर को लिखा पत्र

भिलाई,असल बात भिलाई। टाउनशिप क्षेत्र में मटमैला और बदबूदार पानी आपूर्ति की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस ओर पत्र और  ज्ञापन के माध्यम से...

Also Read

भिलाई,असल बात



भिलाई। टाउनशिप क्षेत्र में मटमैला और बदबूदार पानी आपूर्ति की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस ओर पत्र और  ज्ञापन के माध्यम से  लगातार बीएसपी प्रबंधन को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन प्रबंधन ध्याय नहीं दे रहा है।

इससे लोगों को स्वास्थ्यगत समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या से जूझ रही लोगों को राहत दिलाने के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। उन्होंने कलेक्टर दुर्ग को पत्र के माध्यम से लोगों की समस्या से अवगत कराया है और जिला खनिज न्यास मद से पूर्व में स्थापित वाटर एटीएम मशीनों का संधारण जल्द से जल्द कराने की मांग की है। ताकि लोगों को पहले की वाटर एटीएम से शुद्ध पेयजल मिल सके।


विधायक ने पत्र मे लिखा है कि भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के स्लम ऐरिया और टाउनशिप क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पिछले 2-3 वर्षों में विभिन्न स्थानों पर वाटर एटीएम लगवाए थे। एक समय के बाद इन मशीनों का संधारण की आवश्यकता है और कई मशीनें संधारण के अभाव में खराब हो गई है।जिससे लोगों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है और वे मजबूरन मटमैला व बदबूदार पानी उपयोग कर रहे हैं।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मशीनों के संधारण और मरम्मत को लेकर नगर निगम को पहले भी अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों में काफी नाराजगी है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए जिला खनिज न्यास मद से सभी खराब वाटर एटीएम मशीनों की मरम्मत और संधारण कार्य जल्द स्वीकृत कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

असल बात,न्यूज