Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने घोषित किए परिणाम, हाई स्कूल में टॉप 10 में आठ बालिकाओं ने स्थान हासिल कर अपना दबदबा बनाया,महासमुंद जिले के चार बच्चों का टॉप टेन में स्थान, पहले और दूसरे स्थान पर इसी जिले से

*मुख्यमंत्री ने ई क्लिक कर ऑनलाइन जारी किए बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट *छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर विद्यार्थी देख सके...

Also Read

*मुख्यमंत्री ने ई क्लिक कर ऑनलाइन जारी किए बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट

*छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर विद्यार्थी देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रेणु पिल्लै मौजूद

 छत्तीसगढ़   .

असल बात news.  

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं.मंत्रालय,महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा यह परीक्षा घोषित किया गया।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,वन मंत्री श्री केदार कश्यप,स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 माध्यमिक शिक्षा मंडल  अध्यक्ष श्रीमती रेणु जी पिल्लई ,स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ  कोमल परदेशी ,लोक शिक्षण संचालक श्री ऋतु राज रघुवंशी एवं  माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव श्रीमती पुष्पा साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा आज घोषित हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम में महासमुंद के बच्चों का दबदबा देखने को मिल रहा है. महासमुंद जिले के चार बच्चों ने टॉप टेन में स्थान हासिल किया है.इस जिले के दो बच्चे तो हाई स्कूल के टॉप टेन में पहले और दूसरे स्थान पर हैं. इसमें 600 अंकों में से 594 अंक लेकर संध्या नायक और परी रानी प्रधान ने क्रमशः पहले और दूसरा स्थान हासिल कर किया है. इसी जिले की रानू सिद्धि मई साहू टॉप टेन में पांचवें स्थान पर है उसे 593 अंक मिले हैं. महासमुंद जिले की रेणुका प्रधान टॉप टेन में छठवें स्थान पर है.

हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा के परीक्षा परिणाम में किसी एक जिले का दबदबा नहीं, बलौदा बाजार के जिज्ञासु वर्मा टाप टेन में प्रथम स्थान पर

 इसके हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा के परिणाम में हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम की तरह किसी एक जिले का दबदबा नहीं दिख रहा है बल्कि इसके परिणाम में कई जिलों के बच्चों ने टॉप टेन में स्थान बनाने में सफलता हासिल की है.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षा के परिणाम में महासमुंद जिले के बच्चों का दबदबा दिख रहा है लेकिन हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम में किसी एक जिले का दबदबा नहीं है. है इतना जरूर है कि इसमें टॉप टेन में गौरेला पेंड्रा जिले के दो बच्चों ने स्थान बनाने में सफलता प्राप्त की है वही महासमुंद के भी एक बच्चे को इसमें टॉप टेन में जगह मिली है.

 हाई सेकेंडरी की परीक्षा में साथ बालिकाओं में पहले टॉप टेन में स्थान बनाया है. इसमें 97.60 प्रतिशत तक अंक लाने वाले बच्चों को स्थान मिल सका है. जबकि हाई स्कूल की परीक्षा में 8 बच्चियों को टॉप टेन में स्थान मिला है और इसमें 98.50% अंक लाने वाली बच्चियों को टॉप टेन मैं स्थान मिल सका है.