भिलाई . असल बात news. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसानगर, सुपेला भिलाई के तत्वावधान में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के...
भिलाई .
असल बात news.
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसानगर, सुपेला भिलाई के तत्वावधान में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर कृष्णा नगर स्थित अंबेडकर चौक पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश चंद्राकर (अध्यक्ष, शहर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई), बृजमोहन सिंह (पूर्व उपाध्यक्ष, साडा भिलाई) एवं नरसिंहनाथ (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी) विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई।
अपने संबोधन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केवल संविधान के शिल्पी ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माता भी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन छुआछूत, भेदभाव और असमानता के विरुद्ध लड़ने में समर्पित कर दिया। आज हमें उनके बताए 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।बृजमोहन सिंह ने कहा डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती छत्तीसगढ़ ही नहीं भारत ही नहीं बल्कि विश्व में भी जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंहनाथ ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान भारी संख्या में गिरवर बंटी साहू सभापति(न.पा.नि.भिलाई),मो. रफीक खान ,दुर्गेश ताम्रकर, घटोत्कच शुक्ला, फारुख खान,राजेन्द्र महिलांग,पिंकी वर्मा, कीर्ति सिंह, अंजलि भवते ,जितेश बंजारे, अरविंद ताम्रकार, हीरा शंकर साहू मिथिला पांडे स्माइल खान, राजेश यादव मो. शोएब खान, रूपचंद गुर्जर ,रजा सिद्दीकी, प्रमोद यादव, संदीप कुमार, अशोक रामटेक, शेख अब्दुल चमन अजय यादव, विजय प्रताप गौंड़ धन्नूलाल टंडन, हेमन ,रिंकू ,आशोक देवागन ,मुकेश सिंह, नीरज, आषीश ,अमर मनोज,तथा समाज के अध्यक्ष बी.आर .मेश्राम. जी सचिव एच.डी .नागवंशी सदस्य दिनेश वासनिक, महेंद्र रंगारी, प्यारेलाल, अनिल गजभिए, पारस रंगारी, सुरेंद्र बोरकर, अमोल मेश्राम, गुलशन बांसोड़, रमाबाई अंबेडकर महिला समिति अध्यक्ष रामेश्वरी सोनपिपरे सचिव, हेमलता रामटेक, प्रीति श्रीरांगे, दीपिका वासनिक सदस्य पूजा मेश्राम, बबीता रामटेक, प्रमिला खोबरागड़े, दीपमाला मेश्राम ,बूंदाबाई मेश्राम, फेकन बाई नागवंशी, कलाबाई वासनिक, सुशीला मेश्राम, शिलाबाई रामटेक, वर्णमाला मेश्राम शारदा, श्याम कंवर अन्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने संविधान निर्माता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


